Live Updates

Breaking News: भोपाल गैस त्रासदी के पीडि़तों के मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को हटाने का अनुरोध किया, जहां उन्होंने राहुल गांधी पर कुछ टिप्पणियां की थीं. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस केरल मॉड्यूल मामले में आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तलाशी ली और डिजिटल उपकरणों को जब्त कर लिया. समलैंगिक विवाह मामले में 5 जजों की बेंच सुनवाई करेगी. इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी.

विज्ञापन

भोपाल गैस त्रासदी के पीडि़तों के मुआवजे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के पीडि़तों के लिए अमेरिका आधारित फर्म यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन से मुआवजे के लिए केंद्र की उपचारात्मक याचिका पर कल फैसला सुनाएगा, जो अब डॉव केमिकल्स के स्वामित्व में है.

मुंबई के मलाड इलाके में झोपड़ियों में लगी आग, एक की मौत

मुंबई के मलाड इलाके की झुग्गियों में भिषण आग लग गयी है. जिसमें एक की मौत हो गयी. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं.

टीएमसी युवा नेता शांतनु बनर्जी को 11 दिन की ईडी की हिरासत

टीएमसी युवा नेता शांतनु बनर्जी को 11 दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया गया है. उन्हें 24 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

उद्धव ठाकरे को झटका, शिंदे की मौजूदगी में सुभाष देसाई का बेटा भूषण शिवसेना में शामिल

उद्धव ठाकरे को एक और झटका लगा है. उनके करीबी सुभाष देसाई का बेटा भूषण देसाई शिवसेना में शामिल हो गये हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवेसना का हाथ थामा.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का प्रियंका गांधी पर हमला- पूछा मिस्टर आर कौन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, मेरा प्रियंका गांधी से सवाल है कि किसने राणा कपूर को पेंटिंग खरीदने के लिए 2 करोड़ रुपये रिश्वत देने के लिए मजबूर किया? मिस्टर आर कौन हैं जो इसमें शामिल थे, क्या यह पद्म भूषण के लिए पेंटिंग थी? कितने पद्म पुरस्कार, पेंटिंग बेची गईं और पैसे जुटाए गए?

अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, राजनाथ सिंह के बयान को हटाने का किया अनुरोध

कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान को हटाने का अनुरोध किया, जहां उन्होंने राहुल गांधी पर कुछ टिप्पणियां की थीं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Samir Kumar

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola