Live Updates

Breaking News LIVE: NEET-इंफाल से उग्रवादी संगठन केसीपी के 4 कैडर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: सरकार ने यूजी-नीट की कााउंसलिंग की तारीखों का ऐलान कर दिया है. 19 जनवरी से काउंसलिंग शुरू होने जा रही है. मणिपुर से 4 केसीपी उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पीएम मोदी ने राज्यों को कोरोना से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिे कहा.

विज्ञापन

इंफाल से उग्रवादी संगठन केसीपी के 4 कैडर गिरफ्तार

मणिपुर की राजधानी इंफाल से असम राइफल्स के मंत्रीपुखरी बटालियन ने मणिपुर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर उग्रवादी संगठन केसीपी के 4 कैडर को गिरफ्तार किया. इन्हें 12 जनवरी को पकड़ा गया. सभी को हेनगांग पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है.

NEET-UG की काउंसलिंग 19 जनवरी से

NEET-UG की काउंसलिंग 19 जनवरी से शुरू हो जायेगी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने यह जानकारी दी है.

बंगाल में ट्रेन हादसा: राहत कार्य में जुटी एनडीआरएफ की दो टीमें

पश्चिम बंगाल में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटाग्रस्त होने के बाद वहां राहत एवं बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की दो टीमों को तैनात कर दिया गया है. टीमें बहुत जल्द वहां पहुंचेंगी और अपना काम शुरू कर देगी. एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने यह जानकारी दी है.

मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना की स्थिति की समीक्षा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक में पीएम मोदी ने राज्यों से कहा कि पिछले दनों वैरिएंट से ओमिक्रॉन ज्यादा तेजी से फैलता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसकी गंभीरता पर अध्ययन कर रहे हैं. लेकिन, एक चीज बहुत स्पष्ट है कि हमें अलर्ट रहना होगा. साथ ही यह भी तय करना होगा कि लोग पैनिक न हों.

गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में दुर्घटनाग्रस्त

पश्चिम बंगाल में रेल हादसा हो गया है. गुवाहाटी से बीकानेर जा रही गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन पश्चिम बंगाल के दोमोहानी के पास बेपटरी हो गयी. दुर्घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा है.

आंध्रप्रदेश में सड़क दुर्घटना में 2 की मौत

आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में गुरुवार को एक जीप घाटी में गिर गयी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गयी और 8 लोग घायल हो गये. दुर्घटना विशाखापत्तनम के ग्रामीण इलाके में स्थित पेडावालसा के बोडुवालसा घाट रोड के पास स्थित घाटी में हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola