Breaking News: लेखक सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला, गले पर किया चाकू से वार, अस्पताल में भर्ती
Breaking News LIVE: श्रीलंका में जनता के विरोध प्रदर्शन के बाद भागे पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे सिंगापुर से बैंकॉक पहुंच गये हैं. आज से सभी केंद्रों पर मिलेगा कोर्बेवैक्स टीका. जाने माने कन्नड़ गायक शिवमोग्गा सुब्बन्ना का देर रात निधन हो गया. पढ़ते रहें Prabhat Khabar.com काLive Blog .
लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला, चाकुओं से गोदकर किया घायल
लेखक सलमान रुश्दी पर पश्चिमी न्यूयॉर्क में व्याख्यान से पहले हमला किया गया. एसोसिएटेड प्रेस ने इसकी जानकारी दी है. जानकारी के मुताबिक रुश्दी को न्यू यॉर्क के बफेलो के पास चौटाउक्वा में दिए जाने वाले भाषण से पहले रुश्दी को मंच पर छुरा घोंपकर घायल कर दिया गया. उनके गले पर चाकू से हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि कुल 10-15 वार किये गये हैं.
हिमाचल प्रदेश के ऊना में खाई में गिरी स्कूल बस, 12 छात्र घायल, तीन की हालत गंभीर
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शुक्रवार को एक निजी स्कूल की बस के खाई में गिरने से 12 छात्र घायल हो गए. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने यह जानकारी दी. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार घायल छात्रों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा कि श्री रुद्र विद्या मंदिर (एसएसआरवीएम) सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बस सेमूर कलां में लमलेहरी मोड़ के पास करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिर गई. घायल छात्रों को वहां से निकाल कर इलाज के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई तिरुवल्लिकेनी MRTS रेलवे स्टेशन पर तिरंगा फहराया
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई तिरुवल्लिकेनी MRTS रेलवे स्टेशन पर तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिवारों से मुलाकात करने का सौभाग्य मिला. रेलवे की तरफ से हम शहीदों को याद कर रहे हैं.
मनीष सिसोदिया का BJP पर वार, बोले- रेवड़ी बोलकर मजाक उड़ाने वाले चला रहे दोस्तवादी मॉडल
दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ जनता के टैक्स के पैसे को दोस्तों के लाखों करोड़ों के लोन और टैक्स माफ करने पर खर्च किया जा रहा है और दूसरी तरफ जनता के टैक्स के पैसे को करोड़ों लोगों के वेलफेयर पर खर्च किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए बनी जनकल्याणकारी योजनाओं को मुफ्त की रेवड़ी कहकर उनका मज़ाक बनाने की एक नई राजनीति देखने को मिल रही है. सरकार के केवल दो मॉडल हैं.
हिमाचल प्रदेश : रामपुर के रनपु गांव में भूस्खलन से एक महिला की मौत, चार जख्मी
हिमाचल प्रदेश के रामपुर में रनपू गांव के पास भूस्खलन से एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है.
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी जख्मी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में आतंकियों ने पुलिस/सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की. घटना में एक पुलिस कर्मी घायल हुआ, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. सर्च ऑपरेशन जारी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए