Breaking News: बंगाल में कांग्रेस ने शुरू किया ‘मेरा घर राहुल गांधी जी का घर’ अभियान
Breaking News LIVE Today: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1115 नये मामले सामने आये. जबकि कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 560 लोग ठीक हुए. राज्य में कोरोना के कुल 5421 सक्रिय मामले हैं. भाजपा नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. बैठक के बाद उन्होंने कहा, आज मैंने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपना विचार व्यक्त किया कि मैं चुनाव लड़ूंगा.
बंगाल में कांग्रेस ने शुरू किया ‘मेरा घर राहुल गांधी जी का घर’ अभियान
पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने कोलकाता में मेरा घर राहुल गांधी जी का घर अभियान शुरू किया. कांग्रेस सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा, वे राहुल गांधी को खास भवन से बेदखल कर सकते हैं, लेकिन हर घर में उनकी मौजूदगी बरकरार है. पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगता है कि यह लोकसभा सचिवालय का एक गलत निर्णय है. हम इस आंदोलन के साथ पूरे राज्य में फैलायेंगे.
गृह मंत्री अमित शाह करेंगे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कल नई दिल्ली में एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
अमित शाह बीरभूम में 14 अप्रैल को बीजेपी कार्यालय की आधारशिला रखेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीरभूम (पश्चिम बंगाल) में भाजपा कार्यालय की आधारशिला रखेंगे और 14 अप्रैल को एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
जम्मू और कश्मीर के शोपियां में आतंवादियों के साथ मुठभेड़ जारी
जम्मू और कश्मीर के शोपियां के चकुरा इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा अभियान को अंजाम देने में जुटे हैं.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए