Breaking News: UAE के रवाबी शिप पर हूती विद्रोहियों ने किया कब्जा, जहाज पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित
Breaking News: देश भर में 18 लाख से अधिक लोगों ने कोरोना का प्रिकॉशन डोज लिया. गोवा के पूर्व मंत्री आज कांग्रेस में शामिल हो गये. UAE के जहाज पर भारतीय नाविक सवार हैं, जिसे हूती विद्रोहियों ने अपने कब्जे में ले लिया है.
UAE के रवाबी शिप पर हूती विद्रोहियों ने किया कब्जा, जहाज पर सवार सभी भारतीय सुरक्षित
हूती विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात के जहाज रवाबी पर कब्जा कर लिया है. इस जहाज पर भारतीय नाविक भी सवार हैं. विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस जहाज पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं. भारत सरकार उनको सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है.
गोवा की बीजेपी सरकार में मंत्री रहे माइकल लोबो कांग्रेस में शामिल
गोवा की भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे माइकल लोबो अपनी पत्नी डेलिला लोबो के साथ आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये. उन्होंने पणजी में कांग्रेस की सदस्यता ली.
हरियाणा में सरकार ने ESMA लगाया
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए हरियाणा में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी कर्मचारियों की आगामी 6 माह तक किसी भी प्रकार की हड़ताल पर रोक लगा दी गयी है. सरकार ने प्रदेश में इसेंसियल सर्विसेज मेंटिनेंस एक्ट (ESMA) लगा दिया है.
असम-मणिपुर बॉर्डर पर उग्रवादियों ने एक नागरिक को गोली मारी
असम-मणिपुर सीमा पर संदिग्ध उग्रवादियों ने एक आम आदमी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना कछार जिला के जिरीघाट थाना क्षेत्र में हुई. कछार के एसपी रमनदीप कौर ने यह जानकारी दी है. एसपी ने कहा है कि घटना की जांच जारी है.
ओड़िया एक्टर मिहिर दास का निधन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शोक जताया
ओड़िया फिल्म के जाने-माने अभिनेता मिहिर दास का निधन हो गया है. 64 साल के मिहिर दास ने कटक के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि मिहिर का निधन ओड़िया फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए