Breaking News: महाराष्ट्र में मुस्लिमों को आरक्षण की मांग पर AIMIM ने निकाली तिरंगा रैली
Breaking News: आज यूपी के बलरामपुर जाएंगे पीएम मोदी, सरयू नाहर राष्ट्रीय परियोजना का करेंगे शुभारंभ. हेलिकॉप्टर क्रैश हादसा में एयरफोर्स के सभी 4 जवानों की हुई पहचान. मिजोरम की राजधानी आइजोल में महसूस किए गए भूकंप के झटके.
मुस्लिमों को आरक्षण के लिए AIMIM ने निकाली तिरंगा रैली
महाराष्ट्र में मुस्लिमों को आरक्षण देने की मांग पर AIMIM ने राजधानी मुंबई में तिरंगा रैली निकाली.
पंजाब में अकाली दल की सरकार बनी, तो बसपा का होगा उप-मुख्यमंत्री
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि अगर अकाली दल की सरकार बनी, तो बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से एक उप-मुख्यमंत्री बनाया जायेगा.
चिली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 थी तीव्रता
चिली के कोकिंबो तट पर शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये. अमेरिकी एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी.
दिल्ली में 10वीं क्लास के चार छात्रों पर चाकू से हमला
दिल्ली में 10वीं क्लास के चार छात्रों पर चाकू से हमला हुआ है. घटना दिल्ली के मयूर विहार फेज2 में शनिवार को हुई. बताया जा रहा कि दूसरे स्कूल के छात्रों से हुए विवाद में यह घटना हुई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
केरल में कोरोना से 50 लोगों की मौत, 3795 नये मामले
केरल में कोरोना से 50 लोगों की मौत हो गयी. ये आंकड़े पिछले 24 घंटे के हैं. इस दौरान 3795 लोग कोरोना के नये मामले सामने आये, जबकि 4308 लोग संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर गये. राज्य में अब भी 38583 एक्टिव केस हैं. मृतकों की संख्या 42,824 हो चुकी है.
मीनाक्षी मंदिर में वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों को ही एंट्री
तमिलनाडु के मदुरई स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर प्रशासन ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया. मंदिर प्रशासन ने कहा कि 13 दिसंबर से मंदिर में सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश करने की अनुमति दी जायेगी, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए