Breaking News मुंबई की अदालत ने संजय राउत की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ाई

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार की ओर से एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के GNCDT की आबकारी नीति संबंधित एक मामले की चल रही जांच में एक अभिषेक बोइनपल्ली को गिरफ्तार किया है. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से मुलाकात की. विदेश मंत्री ने बताया कि क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

विज्ञापन

मुंबई की अदालत ने संजय राउत की न्यायिक हिरासत फिर बढ़ाई

मुंबई की एक विशेष अदालत ने धनशोधन के एक मामले के सिलसिले में जेल में बंद शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत सोमवार को 14 दिन के लिए बढ़ा दी. धन शोधन के इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है. राउत को हिरासत की अवधि सोमवार को खत्म होने पर विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया. राउत की जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे ने उनकी हिरासत 14 दिन और बढ़ा दी. ईडी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) अनिल सिंह ने सोमवार को अदालत में राउत की जमानत याचिका के खिलाफ दलीलें दीं.

कीव में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

कीव में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि भारतीय नागरिकों को यूक्रेन में और उसके भीतर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है. उनसे अनुरोध है कि दूतावास को यूक्रेन में उनकी उपस्थिति की स्थिति के बारे में सूचित रखें.

आप के नेता सत्येंद्र जैन को अदालत से मिली राहत, हाईकोर्ट ने सारी कार्यवाही बंद की

दिल्ली हाईकोर्ट ने आप नेता सत्येंद्र जैन को बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्यवाही को चुनौती देने वाली याचिका की अनुमति देकर राहत प्रदान की. हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ एक्ट के तहत सभी कार्यवाही बंद कर दी है.

दिल्ली में आंगनवाड़ी कर्मचारियों ने शुरू की दो दिवसीय भूख हड़ताल

दिल्ली के आंगनवाड़ी कर्मचारी एवं सहायक संघ (डीएसएडब्ल्यूएचयू) के सदस्यों ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय के बाहर दो दिन की भूख हड़ताल सोमवार से शुरू कर दी. वे उनकी बर्खास्तगी के खिलाफ भूख हड़ताल कर रही हैं. संघ के अनुसार, वे चाहती हैं कि विभाग दिल्ली हाईकोर्ट में स्वीकार करे कि उनकी बर्खास्तगी गलत है. संघ की एक सदस्य ने कहा कि हमारे साथ एक बैठक के दौरान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्वीकार किया था कि बर्खास्तगी गलत थी. हम चाहते हैं कि विभाग अदालत में स्वीकार करे कि यह गलत तरीके से की गई थी.

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को बड़ी राहत, इलाज के लिए अदालत ने दी इजाजत

महाराष्ट्र के पूर्व एचएम अनिल देशमुख को बड़ी राहत मिली है. सोमवार को पीएमएलए की विशेष अदालत ने उनके इलाज की अनुमति दे दी है. इस आदेश के बाद अब उनका इलाज निजी अस्पताल में कराया जाएगा. ईडी ने अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था और फिलहाल, वे आर्थर रोड जेल में बंद हैं.

चुनाव आयोग के खिलाफ उद्धव ठाकरे दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निर्वाचन आयोग द्वारा पार्टी के चुनाव चिह्न को फ्रीज करने के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका में ठाकरे की ओर से आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग ने बिना किसी सुनवाई-सबूत के पार्टी के चुनाव चिह्न को फ्रीज करने का फैसला लिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola