Live Updates

Breaking News LIVE : स्वतंत्रता दिवस समारोह में डीआरडीओ द्वारा विकसित ATAGS देगा 21 तोपों की सलामी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Updates : जस्टिस यूयू ललित 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त. नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, सभी प्राथमिकियां दिल्ली ट्रांसफर होंगी. बसवराज बोम्मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहेंगे, बोले बीएस येदियुरप्पा. मनीष सिसोदिया का आरोप- दिल्ली नगर निगम में 6000 करोड़ का भ्रष्टाचार, सीबीआई जांच हो. दिनभर की ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

डीआरडीओ द्वारा विकसित ATAGS देगा 21 तोपों की सलामी

स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस वर्ष डीआरडीओ द्वारा विकसित ATAGS 21 तोपों की सलामी देगा.

लेह-लद्दाख में 4 तीव्रता का भूकंप

लेह-लद्दाख में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं. रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गयी है. अभी तक किसी भी तरह के जान-माल की हानि की सूचना नहीं है.

मुंबई में कोरोना से एक की मौत, 852 नये संक्रमित मिले

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इस दौरान 852 नये संक्रमित मिले हैं. मुंबई में कोविड19 के एक्टिव केस की संख्या 3,545 हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान 433 लोग स्वस्थ होकर अपने घर गये.

कोल इंडिया का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ लगभग तीन गुना होकर 8,833 करोड़ रुपये

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में लगभग तीन गुना होकर 8,832.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. कोल इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी. कंपनी ने कहा कि बिक्री में वृद्धि के कारण उसका मुनाफा बढ़ा है. इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी ने 3,169.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

जस्टिस यूयू ललित 49वें प्रधान न्यायाधीश नियुक्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को बुधवार को भारत का 49वां प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया. राष्ट्रपति ने उनके नियुक्ति आदेश पर हस्ताक्षर किये. न्यायमूर्ति ललित 27 अगस्त को सीजेआई का पदभार ग्रहण करेंगे. निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण एक दिन पहले (26 अगस्त को) सेवानिवृत्त होंगे.

‘द स्नोमैन’ के लेखक रेमंड ब्रिग्स का 88 वर्ष की आयु में निधन

‘द स्नोमैन’ और ‘फंगस द बोगीमैन’ जैसी चर्चित पुस्तकों के ब्रिटिश लेखक एवं चित्रकार रेमंड ब्रिग्स का निधन हो गया है. वह 88 वर्ष के थे. ब्रिग्स के परिवार ने बताया कि ब्रिग्स का निधन मंगलवार को हो गया. परिजनों ने रेमंड के जीवन के अंतिम हफ्तों में उनकी सहृदयता से देखभाल करने के लिए दक्षिणी इंग्लैंड के रॉयल ससेक्स काउंटी अस्पताल के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola