Breaking News: पीएम मोदी 12 अप्रैल को राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी
Breaking News LIVE Today: उत्तर प्रदेश के इटावा में क्रिकेट मैच को लेकर बहस की खबर है. बहस के बाद दो गुटों में पथराव हुआ. अमेरिकी यात्रा पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न्यूयॉर्क से वाशिंगटन डीसी पहुंचीं हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ…
पीएम मोदी 12 अप्रैल को राजस्थान की पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखायेंगे हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. ट्रेन जयपुर और दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी.
NCP, CPIM और TMC से छीना नेशनल पार्टी का दर्जा, AAP बनी राष्ट्रीय पार्टी
भारत निर्वाचन आयोग ने एनसीपी, CPIM और TMC का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया है. जबकि भारत निर्वाचन आयोग आम आदमी पार्टी (आप) को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दे दिया है.
दिल्ली में मेयर पद का चुनाव 26 अप्रैल को, 12 से नामांकन
दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 26 अप्रैल को होगा. नामांकन 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक भरे जाएंगे. मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल का कार्यकाल 31 मार्च 2023 को समाप्त हो गया.
दिल्ली के होलंबी कला क्षेत्र में 7 से 8 देसी ग्रेनेड बरामद
दिल्ली के होलंबी कला क्षेत्र में 7 से 8 देसी ग्रेनेड बरामद किया गया है. जो खेत में छिपाकर रखा गया था. इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी मामले में अमनदीप सिंह ढल से पूछताछ के लिए सीबीआई को अनुमति दी
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आबकारी नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में व्यवसायी अमन्दी सिंह ढल से पूछताछ/पूछताछ करने की अनुमति दे दी.
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए