Breaking News: PFI conspiracy मामले में NIA ने राजस्थान में 9 जगहों पर की छापेमारी
पंजाब के भारतीय वायु सेना के सुरक्षाकर्मियों ने एक ‘संदिग्ध’ युवक को पकड़ा, जो हाल ही में शामिल किए गए राफेल लड़ाकू विमान के घर अंबाला के हवाई ठिकाने की 12 फीट ऊंची बाहरी दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था. इस मामले पर अंबाल��� के एएसपी पूजा डाबला ने कहा कि गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान यूपी निवासी रामू के रूप में हुई है.
PFI conspiracy मामले में NIA ने राजस्थान में 9 जगहों पर की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को राजस्थान में 9 स्थानों पर तलाशी ली. तलाशी जयपुर और कोटा में चार-चार जगहों पर और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया साजिश मामले में सवाई माधोपुर जिले में एक स्थानपर तलाशी ली गई.
कंझावला मौत मामले में गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का निर्देश
कंझावला मौत मामले में गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है और पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. पांच पुलिसकर्मियों में तीन पीसीआर और दो पुलिस पिकेट पर तैनात थे.
दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम की खबर, दिल्ली पुलिस अलर्ट
दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम होने की खबर आ रही है. जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी. दिल्ली पुलिस ने बताया, उड़ान भरने से पहले दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम होने की कॉल आई थी. सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच की जा रही है.
अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन में प्रवेश करने की कोशिश में युवक गिरफ्तार, बैग से कई सामान बरामद
हरियाणा के अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन की चारदीवारी पर सीढ़ी लगाकर एक युवक ने चढ़ने की कोशिश की. लेकिन उसे एयरफोर्स स्टेशन कर्मियों ने उसे रोका और पकड़कर उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया. अंबाला एसपी ने बताया, इस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गयी है. उसके बैग में इलेक्ट्रिक कंप्यूटर कार्ड व अन्य सामान बरामद हुए हैं. जांच जारी है.
खालिस्तानी आतंकवादी कनेक्शन, दिल्ली पुलिस जहांगीरपुरी के कुछ लोगों से कर रही पूछताछ, एक हिरासत में
दिल्ली पुलिस जहांगीरपुरी के कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है, जिनके कनाडा स्थित एक खालिस्तानी आतंकवादी से कथित संबंध हैं, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए