Breaking News Live: असम में जान गंवाने वाले पुलिस के जवान के परिजनों के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी
Breaking News Live: जम्मू-कश्मीर के देर शाम जम्मू में सिधरा ब्रिज चेकिंग प्वाइंट के पास धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान एसएसपी जम्मू चंदन कोहली ने कहा कि देर शाम जम्मू में सिधरा ब्रिज चेकिंग प्वाइंट के पास धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. मामले की पुष्टि के लिए मौके पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
असम में जान गंवाने वाले पुलिस के जवान के परिजनों के एक सदस्य को मिलेगी नौकरी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि असम पुलिस के जवान जिन्होंने अपना जीवन खो दिया है, उनके आश्रित परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. इससे करीब 400 परिवार लाभान्वित होंगे. 162 नए पुलिस स्टेशनों के निर्माण के लिए 525 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं.
कोर्ट में पेश करने के लिए लॉरेंस बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई पंजाब पुलिस
दिल्ली कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब कोर्ट में पेश करने के लिए पंजाब पुलिस को ट्रांजिट रिमांड दे दी है. उसे पंजाब पुलिस की मुक्तसर साहिब पुलिस ने आज एक अन्य प्राथमिकी में एक होटल के मालिक को आपराधिक रूप से डराने और धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया.
जम्मू-कश्मीर की शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि शोपियां के वाथो इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.
इंडोनेशियाई पुलिस थाने के बाहर विस्फोट, कई घायल
इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में बुधवार को एक पुलिस थाने के बाहर एक व्यक्ति ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले मुस्लिम राष्ट्र में आत्मघाती हमलों की कड़ी में यह नया मामला है. बांडुंग के पुलिस प्रमुख अश्विन सिपयुंग ने कहा कि एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से अस्ताना अन्यार पुलिस थाने में प्रवेश करने की कोशिश की और जहां पुलिस अधिकारी सुबह की सभा के लिए कतार में खड़े थे, वहां उसने खुद को उड़ा लिया. विस्फोट में तीन अधिकारी घायल हो गए.
मध्य प्रदेश के बैतूल में बोरवेल में गिरा बच्चा, राहत-बचाव कार्य जारी
मध्य प्रदेश के बैतूल में एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है. बैतूल की एसपी सिमाला प्रसाद ने कहा कि बच्चे को बचान के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. मशीनें लगातार खुदाई कर रही हैं. हमने 45 फीट खुदाई का लक्ष्य रखा है. बच्चे की हालत स्थिर है. हम कैमरे के जरिए उसकी निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन 4-5 घंटे और जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि खेत मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हम एलएसी में एकतरफा बदलाव नहीं करेंगे बर्दाश्त
कूटनीतिक तौर पर हम चीनियों के साथ स्पष्ट हैं कि हम एलएसी में एकतरफा बदलाव की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर वे ऐसा करना जारी रखते हैं और ऐसी ताकतें बनाते हैं जो सीमा क्षेत्र में गंभीर चिंताएं पैदा करती हैं तो हमारे संबंध सामान्य नहीं हैं और यह असामान्यता पिछले कुछ वर्षों में स्पष्ट है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए