Live Updates

Breaking News: छत्तीसगढ़ में मालवाहक वाहन पलटने से दो की मौत, 30 से अधिक घायल

Updated:
विज्ञापन

महाराष्ट्र विकलांग कल्याण का एक स्वतंत्र विभाग रखने वाला पहला राज्य बन गया है. इससे कई प्रश्नों का समाधान एक ही जगह हो जाएगा. इस मौके पर प्रहार क्रांति संगठन, मुंबई के अध्यक्ष बी काणे ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे सरकार ने विकलांग लोगों की आसानी के लिए एक अच्छा कदम उठाया है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मालवाहक वाहन पलटने से दो की मौत, 30 से अधिक घायल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ के पोंडगांव में मालवाहक वाहन पलटने से दो लोगों की मौत. जबकि हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

हैदराबाद के तेलंगाना में एनएच 44 पर पेद्दासपुर गांव में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है हादसा तेज गति से वाहन चलाने व चालक की लापरवाही से हुआ. शमशाद पुलिस इंस्पेक्टर ए श्रीधर कुमार ने बताया, वाहन को कब्जे में ले लिया और आगे की जांच जारी है.

शुभेंदु अधिकारी ने भूपतिनगर बम विस्फोट मामले की NIA जांच के लिए गृह मंत्री शाह को लिखी चिट्ठी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर भूपतिनगर बम विस्फोट की एनआईए जांच की मांग की है.

मां हीराबेन से मिले पीएम मोदी, गुजरात चुनाव में जीत का मांगा आर्शीवाद

गुजरात विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की.

बीजेपी महासचिवों की बैठक, पार्टी मुख्यालय पहुंचे जेपी नड्डा

बीजेपी महासचिवों के साथ बैठक के लिए के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे.

पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक ड्रोन और तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद

पंजाब के तरन तारन जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट एक ड्रोन से तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola