Breaking news : यूपी में वीकेंड लॉकडाउन खत्म, अब केवल रविवार को बंद रहेंगे बाजार
Breaking news : उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के बीच वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर दिया है. यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोला जाए. अब शनिवार को भी दुकानें खुलेंगी। रविवार को बंद रहेगा. यानी शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक पूरी तरह से बंदी रहेगी . इसके अतिरिक्त देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों की लेटेस्ट जानकारी के लिए पढ़ते रहें प्रभात खबर का यह लाइव ब्लॉग-
यूपी में वीकेंड लॉकडाउन खत्म, अब केवल रविवार को बंद रहेंगे बाजार
उत्तर प्रदेश में कोरोना संकट के बीच वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर दिया है. यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खोला जाए. अब शनिवार को भी दुकानें खुलेंगी। रविवार को बंद रहेगा. यानी शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक पूरी तरह से बंदी रहेगी .
सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को बकाया चुकाने के लिए दस साल का समय दिया
सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल, टाटा टेलीसर्विसेज जैसी दूरसंचार कंपनियों को एजीआर से संबंधित बकाया चुकाने के लिए दस साल का समय दिया.
भारत और चीन की सेना आज करेगी ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता
भारत और चीन की सेना आज ब्रिगेड कमांडर स्तर की वार्ता करेगी. सेना के सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में पैंगोंग झील को लेकर चर्चा होगी. कल यहां चीनी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की थी जिसे नाकाम कर दिया गया था.
जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग
जेईई परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग पर तत्काल सुनवाई के लिए बंबई हाईकोर्ट की बेंच ने स्वत: संज्ञान लिया
Funeral of Pranab Mukherjee : आज दोपहर 2.30 बजे होगा अंतिम संस्कार, 9.15 से दी जायेगी श्रद्धांजलि
Poste By : Rajneesh Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए