Live Updates

Breaking News: जेलेंस्की ने पूर्वी यूक्रेन पर समझौता करने के लिए तैयार होने के दिए संकेत

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Updates: भारत में आज से ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई है. इससे बैंकिंग सेवाओं के साथ लोगों की आवाजाही भी ठप होने की आशंका है. पेट्रोल-डीजल के दाम आज भी फिर बढ़ाए गए हैं. बीरभूम हिंसा मामले में सीबीआई की जांच जारी है. ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

जेलेंस्की ने पूर्वी यूक्रेन पर समझौता करने के लिए तैयार होने के दिए संकेत

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन तटस्थता की घोषणा करने और देश के बागी हुए पूर्वी इलाकों पर समझौता करने को तैयार है1 उन्होंने यह घोषणा दोनों देशों के बीच मंगलवार को युद्ध रोकने लिए होने वाली अगले दौर की वार्ता से पहले की. हालांकि, जेलेंस्की ने दोहराया कि केवल रूसी नेता से आमने सामने की वार्ता से ही युद्ध समाप्त हो सकता है. इस बीच रूसी वार्ताकार इस्तांबुल पहुंच गए हैं

देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 183.49 करोड़ के पार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 183.49 करोड़ के पार पहुंचा. आज शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 22 लाख से ज्यादा डोज लगाई गई हैं. वहीं, अब तक 12-14 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन की 1.35 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गई हैं.

शोपियां के इमाम साहिब इलाके में आतंकियों ने पुलिस पर ग्रेनेड फेंका

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में आतंकियों ने पुलिस पर ग्रेनेड फेंका. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

आर्यन खान क्रूज केस: NCB की SIT ने चार्जशीट दाखिल करने के लिए कोर्ट से मांगा अतिरिक्त समय

आर्यन खान क्रूज केस में एनसीबी की एसआईटी ने मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए मुंबई सत्र न्यायालय से 90 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है. मामले में 2 अप्रैल तक चार्जशीट दाखिल करनी थी.

Pariksha Pe Charcha का 5वां संस्करण 1 अप्रैल से तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा आयोजित

परीक्षा पे चर्चा का 5वां संस्करण 1 अप्रैल से तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है. कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा के सरकारी व निजी स्कूलों के 1000 बच्चों को निमंत्रित किया गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बारे में जानकारी दी.

ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा, गायिका सुलोचना चव्हाण को पद्मश्री पुरस्कार

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन ​थ्रोअर नीरज चोपड़ा और गायिका सुलोचना चव्हाण को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया. वहीं, टोक्यो पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल को राष्ट्रपति ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके पुत्र राजवीर सिंह को पुरस्कार सौंपा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola