Live Updates

Breaking News: अनिल अंबानी ने R – इंफ्रा और रिलायंस पावर का निदेशक पद छोड़ा

Updated:
विज्ञापन

रूस यूक्रेन युद्ध का आज 30वां दिन है. यूपी में योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे. चीन में चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के विमान से दूसरा ब्लैक बॉक्स मिला. पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. पल-पल की खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

अनिल अंबानी ने दिया इस्तीफा

अनिल अंबानी ने सेबी के आदेश का पालन करने के लिए रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रा का निदेशक पद छोड़ा है. उनकी जगह पर सरीन को निदेशक बनाया गया है.

पोलैंड की सीमा के पास तैनात अमेरिकी सैनिकों से मिलेंगे राष्ट्रपति जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन यूक्रेन से लगी पोलैंड की सीमा के पास तैनात अमेरिकी सैनिकों से शुक्रवार को प्रत्यक्ष रूप से संवाद करेंगे और यूक्रेन के उन लाखों लोगों के संकट के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे, जो अपनी मातृभूमि पर रूस के हमले से बचने के लिए पोलैंड जा रहे हैं. बाइडन ने अमेरिकी सेना की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के सदस्यों से मिलने की योजना बनाई है जो पोलिश सैनिकों के साथ सेवा दे रहे हैं.

बीरभूम हिंसा मामले की जांच के लिए सीबीआई और सीएफएसएल विशेषज्ञों की टीम भेजी गई रामपुरहाट

बीरभूम हिंसा और आगजनी केस की जांच के लिए सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों और सीएफएसएल विशेषज्ञों की टीम रामपुरहाट भेजी गई है. एजेंसी के सूत्रों के हवाले से एएनआई ने जानकारी दी है.

दिल्ली के ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर अधिक

दिल्ली के ग्रामीण इलाकों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर अधिक दर्ज की गई है। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को पेश 2021-22 की आर्थिक समीक्षा में यह जानकारी दी गई. समीक्षा के अनुसार जुलाई 2019 से जून 2020 के बीच दिल्ली में अनुमानित बेरोजगारी दर 8.7 प्रतिशत, जबकि रोजगार दर 91.3 प्रतिशत थी. वहीं शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर इस दौरान 8.9 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में केवल दो प्रतिशत थी.

गृह मंत्रालय ने असम-मेघालय सीमा समझौते पर फैसला लेने के लिए 29 मार्च को बुलायी बैठक

गृह मंत्रालय ने मतभेद वाले 12 क्षेत्रों में से छह पर विवाद हल करने के लिए जनवरी में असम और मेघालय के बीच हुए सीमा समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 29 मार्च की तारीख तय की है. मेघालय के मुख्यमंत्री सीके संगमा और असम के उनके समकक्ष हिमंत बिस्व सरमा को दोनों पूर्वोत्तर राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के लिए राष्ट्रीय राजधानी में उपस्थित रहने को कहा गया है.

बंगाल की घटना ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की जीती जगती विफलता का परिणाम: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल की घटना ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की जीती जगती विफलता का परिणाम है. उनकी राजनीतिक छवी किम जोंग की तरह बन चुकी है कि जो भी उनके खिलाफ बोलेगा उनको राज्य में रहने नहीं दिया जाएगा. उनको खुद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola