Breaking News: न्यू ईयर पर उत्तराखंड में 24 घंटे खुले रहेंगे होटल, रेस्तरां, ढाबे और चाय की दुकानें
Breaking News Live Updates : झारखंड में हेमंत सरकार के कार्यकाल के तीन साल पूरे हो गए हैं. देश में कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बेन की तबीयत नासाज हो गई है. उनका अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
न्यू ईयर पर उत्तराखंड में 24 घंटे खुले रहेंगे होटल, रेस्तरां, ढाबे और चाय की दुकानें
न्यू इयर का जश्न मनाने के लिए देश विदेश से उत्तराखंड पहुंच रहे पर्यटकों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उत्तराखंड सरकार ने नववर्ष 2023 के अवसर पर भारी संख्या में उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को देखते हुए राज्य के सभी होटल, रेस्तरां, ढाबे, चाय की दुकान और अन्य खाने-पीने की दुकानों को 30 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक 24 घंटे खुले रहने की अनुमति दे दी है.
नए साल के जश्न से पहले गुवाहाटी पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान
असम में नए साल के जश्न से पहले गुवाहाटी पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्थानीय ने बताया कि यह अच्छी बात है. इस इलाके में काफी भीड़ भाड़ भी होती है और ड्रिंग एंड ड्राइव करने वालों की वजह से भी अन्य लोगों को कफी परेशानी होती है. वहीं, यातायात पुलिस अधिकारी अंशु राय, गुवाहाटी ने कहा कि नए साल के जश्न में लोग ड्रिंक एंड ड्राइव करते हैं जिसकी वजह से दुर्घटनाएं होती हैं इसलिए हम यह चेकिंग पूरे शहर में कर रहे हैं. अगर किसी के खून में 30एमएल से अधिक शराब की मात्रा पाई जाती है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द हो जाता है.
इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर नेतन्याहू को पीएम मोदी ने बधाई दी
नई इजराइली सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ लेने वाले बेंजामिन नेतन्याहू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को बधाई दी. नेतन्याहू ने छठी बार इजराइल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. वह यहूदी राष्ट्र की अब तक की सबसे दक्षिणपंथी सरकार का नेतृत्व किया. मोदी ने ट्वीट किया, सरकार बनाने के लिए नेतन्याहू को हार्दिक बधाई. हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद है.
मैं भगवान राम की तुलना किसी से नहीं कर सकता: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने गुरुवार को कहा कि अगर मैंने कहा कि मैं खड़ाऊ लेकर आया, तो यह मतलब नहीं कि जिसकी खड़ाऊ लेकर आए वह भगवान राम हैं. मैं भगवान राम की तुलना किसी से नहीं कर सकता.
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मां कल सुबह 11 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मां कल सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. महज 20 साल की उम्र में खुदकुशी कर चुकीं एक्ट्रेस के मौत की गुत्थी को पुलिस सुलझाने का काम कर रही है. बताया जा रहा है कि तुनिषा शर्मा और टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड में काफी समानताए हैं.
रिलीज से पहले ‘पठान’ के मेकर्स को करने होंगे जरूरी बदलाव: CBFC चीफ प्रसून जोशी
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBSF) के चीफ प्रसून जोशी ने गुरुवार को कहा कि सेंसर बोर्ड ने शाहरुख खान अभिनीत फिल्म पठान के निर्माताओं को, उसमें गानों समेत कुछ बदलाव करने का निर्देश दिया है. जोशी ने एक बयान में कहा कि सीबीएफसी ने फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स से बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार अगले महीने फिल्म के प्रदर्शन से पहले इसका संशोधित संस्करण जमा करने को कहा है. उन्होंने उन बदलावों के बारे में विस्तार से नहीं बताया जो निर्माताओं को करने के लिए कहे गये हैं.
लेखक के बारे में
By Piyush Pandey
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए