Breaking News LIVE: अमेरिका ने सुरक्षा खतरों के बीच इस्लामाबाद में संभावित हमले की चेतावनी दी
Breaking News Updates: भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्म दिवस. पीएम मोदी समेत पूरा देश कर रहा है शत् शत् नमन. राहुल गांधी आज नेहरू-इंदिरा और वाजपेयी की समाधि पर करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित. साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में गैस टैंकर में हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत. पीएम मोदी करेंगे मन की बात.
अमेरिका ने सुरक्षा खतरों के बीच इस्लामाबाद में संभावित हमले की चेतावनी दी
इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने रविवार को अपने कर्मचारियों को पाकिस्तान की राजधानी के एक शीर्ष होटल में अमेरिका के नागरिकों को संभावित खतरे की चेतावनी दी. दरअसल, यह शहर दो दिन पहले हुए एक आत्मघाती हमले के बाद हाई अलर्ट पर है. इस हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी और 10 अन्य घायल हो गये थे.
PM नरेंद्र मोदी ने पुष्प कमल दहल को नेपाल का PM चुने जाने पर दी बधाई
PM नरेंद्र मोदी ने पुष्प कमल दहल को नेपाल का PM चुने जाने पर बधाई दी. PM ने ट्वीट किया, “भारत और नेपाल के बीच अद्वितीय संबंध गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच गर्मजोशी के संबंधों पर आधारित है. मैं इस दोस्ती को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने की आशा रखता हूं.
आंध्र प्रेदश पुलिस ने 30 वर्षों के दौरान जब्त किए गए 1400 किग्रा गांजा जलाया
आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले में विजयवाड़ा पुलिस आयुक्त कांथी राणा टाटा की उपस्थिति में पिछले 30 वर्षों के दौरान विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 14,000 किलोग्राम गांजा को पुलिस ने जलाया
अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 18 लोगों की मौत
अमेरिका में बर्फीले तूफान से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई इलाकों में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की बत्ती गुल हो गयी और लाखों लोगों के अंधेरे में रहने का खतरा पैदा हो गया है.
कश्मीर में स्थिति में सुधार होने तक जम्मू शिफ्ट किए जाएं कश्मीरी पंडित- आजाद
डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (डीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि कश्मीर में स्थिति में सुधार होने तक कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को जम्मू शिफ्ट किया जाना चाहिये. आजाद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा.
‘पुष्प कमल दहल’ नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में कल लेंगे शपथ
नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के पुष्प कमल दहल कल शाम 4 बजे (स्थानीय समयानुसार) नेपाल के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. नेपाल राष्ट्रपति कार्यालय ने दी जानकारी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए