Live Updates

Breaking News: हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2

Updated:
विज्ञापन

Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और केरल के दौरे पर रहेंगे. चेन्नई में वह अर्जुन टैंक के उन्नत संस्करण मार्क-1ए सेना को सौपेंगे. आज पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी देश मना रहा है. नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आज शाम को देश के शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकालेंगे. इधर, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आज वृंदावन पहुंचेंगे. पंजाब में निकाय चुनाव हो रहा है. आठ नगर निगम और 109 नगर परिषद-पंचायतों के लिए वोटिंग आज सुबह आठ बजे शुरू हो गयी. आज से रेलवे लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर तेजस एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर रही है. अहमदाबाद में खेले जानेवाले भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिए टिकटों की बिक्री सुबह 11 बजे से शुरू हो जायेगी. ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बने रहें https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2

उत्तराखंड में आज निकाली गयी 12 लोगों की लाश, अबतक 50 की मौत

उत्तराखंड में आज निकाली गयी 12 लोगों की लाश, अबतक 50 की मौत

जम्मू बस स्टैंड से सात किलो आईईडी बरामद

जम्मू-कश्मीर के जम्मू बस स्टैंड से रविवार को विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है. बताया जाता है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सात किलो आईईडी बरामद की है.

पाकिस्तान और चीन दोनों मोर्चों पर युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहा देश : पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा है कि मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दे रही है. देश पाकिस्तान और चीन दोनों मोर्चों पर युद्ध जैसे हालात का सामना कर रहा है. जब सभी को उम्मीद थी कि रक्षा बजट बढ़ेगा, लेकिन सरकार ने रक्षा बजट पिछले साल की तुलना में बहुत कम बढ़ाया.

तमिलनाडु  ऑटोमोबाइल निर्माण का हब, अब टैंक निर्माण के हब में होगा विकसित : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारतीय सेना को अर्जुन टैंक का उन्नत संस्करण सौंपने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे स्वदेशी रूप से डिजाइन किये गये और बनाये गये अर्जुन मेन बैटल टैंक (एमके-1ए) को सौंपते हुए गर्व है. ये स्वदेशी गोला-बारूद का भी इस्तेमाल करता है. तमिलनाडु पहले ही भारत का ऑटोमोबाइल निर्माण का हब है,अब मैं तमिलनाडु को भारत के टैंक निर्माण के हब के रूप में विकसित होते देखता हूं. उन्होंने कहा कि दो रक्षा गलियारों में से एक तमिलनाडु में है. इसने पहले ही 8100 करोड़ रुपये से अधिक की निवेश प्रतिबद्धता प्राप्त कर ली है. आज, मुझे स्वदेश निर्मित अर्जुन मेन बैटल टैंक (MK-1A) राष्ट्र को समर्पित करने पर गर्व है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को सौंपा अर्जुन युद्धक टैंक का नया संस्करण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंचे. यहां पहुंचने पर उन्होंने ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे को अर्जुन मुख्य युद्धक टैंक (MK-1A) सौंपा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola