Breaking News: लव जिहाद के खिलाफ बना विधेयक यूपी विधानसभा से पास
Breaking News: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले चुनाव आयोग आज बैठक होगी. पीएम नरेंद्र मोदी आज विनिवेश पर वेबिनार को संबोधित करेंगे. राष्ट्रपति आज मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे. दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में आज से भारत-इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट शुरू हो रहा है. राजस्थान में आज बजट पेश होना है. गूगल प्ले म्यूजिक आज से बंद हो रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज डनलप मैदान में जनसभा करेंगी. केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक को आज गोवा के बंबोलिम के अस्पताल से छुट्टी मिलेगी. यूपी में स्मारक घोटाला मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी है. श्रम अधिकार कार्यकर्ता नौदीप कौर की जमानत पर आज सुनवाई होगी. मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश ट्रांसफर करने के मामले में आज सुनवाई होनी है. महिला अफसरों को स्थायी कमीशन देने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. राजस्थान के जोधपुर के कांकणी हिरण शिकार मामले में आज सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट आज पालघर की मॉब लिंचिंग घटना में केंद्रीय जांच ब्यूरो जांच की मांगवाली याचिका पर सुनवाई करेगा. ऐसी ही ताजा खबरों की अपडेट के लिए बने रहिए https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…
लव जिहाद के खिलाफ बना विधेयक यूपी विधानसभा से पास
लव जिहाद के खिलाफ बना विधेयक यूपी विधानसभा से पास
भाजपा नेता राकेश सिंह को एक मार्च तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया
भाजपा नेता राकेश सिंह को एक मार्च तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया
एक मार्च से सरकार फ्री में दिलायेगी कोरोना का वैक्सीन
एक मार्च से सरकार फ्री में दिलायेगी कोरोना का वैक्सीन. 60 साल से अधिक की आयु वर्ग के लोगों को सरकारी केंद्र में फ्री में दिया जायेगा कोरोना का टीका. लेकिन निजी और प्राइवेट संस्थाओं में टीका फ्री नहीं होगा.
महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब के यात्रियों को दिल्ली में प्रवेश से पहले कोरोना टेस्ट निगेटिव अनिवार्य
महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और पंजाब के यात्रियों को 26 फरवरी से 15 मार्च तक दिल्ली में प्रवेश करने के लिए निगेटिव कोविड टेस्ट रिपोर्ट जरूरी किया गया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
हमें लश्कर-ए-तैयबा और अन्य संगठनों से खतरा नहीं, हमें तो भारत के संगठनों से खतरा है : योगी आदित्यनाथ
यूपी विधानसभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ”कांग्रेस पार्टी क्या करना चाहती है? कभी अमेरिकी राजदूत के सामने भारत की निंदा करते हैं. भारत में कहते हैं हमें लश्कर-ए-तैयबा और अन्य संगठनों से खतरा नहीं है, हमें तो भारत के संगठनों से खतरा है. हमें आश्चर्य होता है कि यह कैसी विभाजनकारी राजनीति है.”
राहुल गांधी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को समझाने की बीजेपी नेता ने दी नसीहत, कहा…
मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय रखने के राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा है कि ”उन्होंने (राहुल गांधी) पूर्व में भी यही बात कही थी, जिसके बाद गिरिराज सिंह जी ने कहा कि मत्स्य मंत्रालय पहले से मौजूद है. यह महत्वपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को उन्हें समझाना चाहिए, ताकि वह इस तरह के बयान ना दें.”
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए