Breaking News : कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र ने हाई लेवल हेल्थ टीम को महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ भेजा
Breaking News : कोरोना का संक्रमण देश में लगातार फैलता जा रहा है. महाराष्ट्र के बाद दिल्ली यूपी बिहार झारखंड (Coronavirus in Maharashtra, Delhi,Bihar,Jharkhand,UP,MP,Bengal) में भी कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.देश में पहली बार एक लाख से ज्यादा कोरोना केस सामने आये हैं. इधर बंगाल चुनाव(West Bengal Vidhan Sabha Elections 2021) को लेकर सरगर्मी तेज हैं. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Bijapur Naxalites Encounter) के बीच हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र ने हाई लेवल हेल्थ टीम को महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ भेजा
कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र ने हाई लेवल हेल्थ टीम को महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ भेजा
सिक्किम-नेपाल बॉडर पर था भूकंप का केंद्र
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र सिक्किम-नेपाल बॉर्डर पर था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गयी है. भूकंप रात आठ बजकर 49 मिनट पर आया.
बिहार, झारखंड सहित पश्चिम बंगाल में भूकंप के झटके
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक असम में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. बिहार की राजधानी पटना और झारखंड की राजधानी रांची में कुछ सेकंड के लिए भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये हैं. कहीं से भी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अनिल देशमुख का इस्तीफा स्वीकार किया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अनिल देशमुख का इस्तीफा स्वीकार किया
देश में आठ करोड़ लोगों को लगा कोरोना का वैक्सीन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है कि देश में आठ करोड़ लोगों को कोरोना का वैक्सीन दिया जा चुका है.
बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, कुल 78 फीसदी विद्यार्थी पास
बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट जारी, कुल 78 फीसदी विद्यार्थी पास
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए