Breaking News LIVE: जैन संत विमद सागर महाराज ने इंदौर में की आत्महत्या
Breaking LIVE : 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग. गोवा चुनाव में आज राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस का प्रचार, कई कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा. खूंखार डकैत गौरी यादव को यूपी एसटीएफ ने किया ढेर. इसके साथ ही देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
जैन संत विमद सागर महाराज ने इंदौर में की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के इंदौर में जैन संत विमद सागर महाराज ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि चातुर्मास करने के लिए आये विमद सागर महाराज ने इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 106 करोड़ के पार
भारत में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 106 करोड़ को पार कर गया है. शनिवार शाम 7 बजे तक कोरोना वैक्सीन की 61,99,429 डोज लगायी गयी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है.
नौशेरा सेक्टर में ब्लास्ट, सेना के एक अधिकारी समेत दो की मौत
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शनिवार को हुए एक ब्लास्ट में भारतीय सेना के एक अधिकारी और एक जवान की मौत हो गयी.
आर्यन के साथ गिरफ्तार हुए अरबाज और मुनमुन की नहीं हुई रिहाई
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ ड्रग्स केस में गिरफ्तार अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा की शनिवार को जेल से रिहाई नहीं हुई. आर्यन खान के जेल से घर पहुंचने के बाद मुनमुन के वकील कासिफ खान देशमुख ने मीडिया को बताया कि समय पर जरूरी दस्तावेज जेल प्रशासन के पास नहीं पहुंचे. इसलिए उन्हें जेल से रिहा नहीं किया गया. तीनों को एक साथ जमानत दी गयी थी.
केरल में कोरोना से 62 लोगों की मौत, 7 हजार से अधिक नये मामले
केरल में कोरोना वायरस के संक्रमण से 62 लोगों की मौत हो गयी है. ये आंकड़े पिछले 24 घंटे के हैं. इस दौरान 7,427 नये मामले सामने आये, जबकि 7,166 लोगों ने कोरोना को मात दे दी. राज्य में अब भी सबसे ज्यादा 78,624 कोरोना के एक्टिव केस हैं.
परम बीर सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट
उगाही मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह बुरी तरह से फंस गये हैं. मुंबई की एस्प्लानेड कोर्ट ने शनिवार को परम बीर सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए