सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका के खिलाफ दर्ज FIR खारिज करने से हाई कोर्ट का इनकार

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका के खिलाफ दर्ज FIR खारिज करने से हाई कोर्ट का इनकार

मुंबई : बंबई हाई कोर्ट (Bombay Highcourt) ने अपने भाई दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मेडिकल पर्ची में कथित रूप से फर्जीवाड़ा करने को लेकर प्रियंका सिंह के खिलाफ दर्ज की गयी प्राथमिकी को खारिज करने से सोमवार को इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एम एस कार्णिक की खंडपीठ ने हालांकि राजपूत की दूसरी बहन मीतू सिंह के विरूद्ध दर्ज प्राथमिकी खारिज कर दी.

अदालत ने कहा कि प्रियंका सिंह के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत है लेकिन मीतू सिंह के खिलाफ मामला नहीं टिकता है. दोनों ही बहनों ने सुशांत सिंह राजपूत के चिंता/अवसाद संबंधी मुद्दों के सिलसिले में उनके लिए मेडिकल पर्ची में फर्जीवाड़ा करने को लेकर दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने की मांग करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था.

बांद्रा पुलिस ने पिछले साल सात सितंबर को प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर तरूण कुमार के विरूद्ध सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी. शिकायत के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की बहनों और डॉक्टर ने उनके लिए (राजपूत) फर्जी पर्ची तैयार की थी.

Also Read: Sushant Singh के बर्थडे पर सुपरस्टार खेसारी लाल का पैगाम, बोले- हमारे प्यारे सुशांत, आप मां की गोद में खुश रहना…

सुशांत सिंह राजपूत (34) पिछले साल 14 नवंबर को यहां उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में अपने घर में मृत पाये गये थे. उनके पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ राजपूत को आत्महत्या के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था. सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है.

सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बांद्रा पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले के सारे कागजात सीबीआई के पास भेज दिये. शीर्ष अदालत ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई करेगी.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola