Bomb Threat: तेलंगाना के प्रजा भवन को बम से उड़ाने की धमकी, आये दिन मिल रही है धमाके की चेतावनी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 28 May 2024 3:18 PM

विज्ञापन

Bomb Threat | ANI, X, Symbolic Image

Bomb Threat: तेलंगाना में पुलिस को हैदराबाद के बेगमपेट प्रजा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इससे पहले इंडिगो की एक विमान को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. हालांकि दोनों जगहों पर पुलिस की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. बम की धमकी महज अफवाह निकली.

विज्ञापन

Bomb Threat: देश में इन दिनों स्कूलों, अस्पतालों समेत सार्वजनिक भवनों को बम से उड़ाने की खूब धमकी मिल रही है. आये दिन कोई न कोई धमकी भरा ईमेल मिल रहा है. ताजा मामला तेलंगाना का है. दरअसल तेलंगाना में पुलिस को हैदराबाद के बेगमपेट  प्रजा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आते हुए मौके पर पहुंच गई. बम की सूचना मिलने के बाद पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शोबन बम निरोधक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच कीय हालांकि अभी तक बम या कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है. ऐसे में सवाल उठ रहा है आखिर बार-बार देश के अलग-अलग हिस्सों में बम की अफवाह कौन उड़ा रहा है.

अफवाह निकली दिल्ली से वाराणसी जाने वाली उड़ान में बम होने की सूचना
इससे पहले दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार को सुबह वाराणसी के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के एक विमान में बम होने की धमकी मिली थी. हालांकि बाद में विमान की तलाशी लिए जाने के बाद यह सूचना अफवाह निकली. अधिकारियों ने बताया कि बम होने की धमकी मिलने के बाद प्राधिकारियों ने विमान में सवार चालक दल के सभी कर्मियों एवं 176 यात्रियों को बाहर निकालकर तलाशी अभियान शुरू किया. वहीं अफवाह के बाद इंडिगो की ओर से बताया गया कि यात्रियों को एक अन्य विमान से वाराणसी ले जाए जाने की व्यवस्था की गई.

विमान के शौचालय में लिखी मिली बम की सूचना
घटना को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाराणसी जाने वाली इंडिगो विमान के एक शौचालय में एक कागज मिला था. जिसपर लिखा था कि साढ़े पांच बजे बम. जिसके बाद विमानन कंपनी हरकत में आते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी. साथ ही पूरे विमान की तलाशी ली गई. लेकिन तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली. बम होने की धमकी महज अफवाह निकली. अधिकारियों ने बताया कि जब इंडिगो विमान की उड़ान संख्या 6ई2211 को रवाना करने की तैयारी की जा रही थी तभी विमान चालक को एक शौचालय में कागज का एक टुकड़ा मिला जिस पर बम होने की धमकी लिखी थी.

पहले भी बम होने की सूचना निकल चुकी है अफवाह
 यह कोई पहला मौका नहीं है जब बम होने की सूचना मिली हो और वो सूचना अफवाह निकला हो. इससे पहले दिल्ली डीपीएस स्कूल समेत 150 से ज्यादा स्कूलों में बम होने की सूचना मिली थी. हालांकि पुलिस की जांच में न बम बरामद हुआ और न ही कोई संदिग्ध वस्तु. वहीं दिल्ली के चाचा नेहरु अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन जांच में धमकी महज अफवाह निकली.

Also Read: PM मोदी ने झामुमो-कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- झारखंड की चर्चा आज नोटों के पहाड़ की वजह से हो रही

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola