कोरोना से जंग में आगे आये बॉलीवुड के सितारे, साउथ स्टार्स ने भी खोली तिजोरी

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Mar 2020 2:45 AM

विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएम-केयर्स के एलान के तुरंत बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की है.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएम-केयर्स के एलान के तुरंत बाद अभिनेता अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की है. अक्षय ने ट्विटर पर लिखा कि यह वह समय है जब हम सबके जीवन का सवाल है और हमें कुछ करने की जरूरत है हम जो भी कर सकें. अक्षय ने आह्वान किया कि आओ जीवन बचाएं. जान है तो जहान है.

अक्षय के इस फैसले पर सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने भी अपना रिएक्शन दिया है. ट्विंकल ने ट्वीट किया कि ये इंसान मुझे कितना गर्व महसूस कराता है. ट्विंकल ने अक्षय से पूछा था कि क्या वह सच में इतनी बड़ी रकम देंगे क्योंकि इतने पैसे उन्हें इकट्ठे करने पड़ते. इसपर, अक्षय ने कहा था कि उनके पास पहले कुछ नहीं था, आज जब उनके पास है, तो वह पीछे नहीं हट सकते. अक्षय ने कहा कि वह उनकी मदद करना चाहते हैं जिनके पास कुछ नहीं है.

वरुण धवन ने दिये 55 लाख कहा- देश है, तो हम हैं : अक्षय के बाद अब वरुण धवन ने इस मुश्किल समय में मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है. वरुण ने 55 लाख रुपये देने की घोषणा की है. इस धनराशि में से उन्होंने 25 लाख रुपये महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड और 30 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में दिये हैं. अपने ट्विटर हैंडल पर वरुण ने लिखा कि हम इस से जरूर जीत पायेंगे. देश है, तो हम हैं. फिल्म निर्माता भूषण कुमार ने 11 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है.

सलमान 25 हजार मजदूरों के खातों में भेजेंगे पैसे

मुंबई. अभिनेता सलमान खान 21 दिनों के लॉकडाउन के मद्देनजर फिल्म उद्योग के 25 हजार दिहाड़ी कामगारों की वित्तीय मदद करेंगे. फेडरेशन ऑफ इंडियन सिने इंप्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि सलमान के कहने पर उनके ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ ने कामगारों की मदद के लिए संगठन से संपर्क किया है. बीइंग ह्यूमन ने 25 हजार कामगारों के बैंक खातों की जानकारी मांगी है, ताकि पैसा सीधे उनके खातों में पहुंचे.

साउथ स्टार्स ने भी खोली तिजोरी

पवन कल्याण02 करोड़

महेश बाबू01 करोड़

चिरंजीवी01 करोड़

राम चरण तेजा70 लाख

रजनीकांत50 लाख

कमल हासन ने अपने घर को पीड़ितों के लिए अस्थायी अस्पताल बना दिया.

राष्ट्रपति ने दी एक महीने की सैलरी.

रेलवे ने 151 करोड़ पीएम केयर्स फंड में दिये.

जेएसडब्ल्यू ग्रुप देगा 100 करोड़.

फारूक अब्दुल्ला ने दिए 1.5 करोड़ रुपये.

सीबीएसइ कर्मचारी देंगे 21 लाख रुपये.

इपीएस पेंशनभोगी देंगे एक दिन की पेंशन

10 करोड़ खर्च करेगी कल्याण ज्वेलर्स.

अडाणी फाउंडेशन देगा 100 करोड़

गूगल करेगा 5,900 करोड़ रुपये की मदद

गूगल और उसकी मूल कंपनी अल्फाबेट के सीइओ सुंदर पिचाई ने छोटे एवं मध्यम उद्यमों, स्वास्थ्य संगठनों एवं सरकारों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का समर्थन करने के लिए 80 करोड़ डॉलर (करीब 5900 करोड़ रुपये) से अधिक की मदद देने की घोषणा की है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola