बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर सवाल पूछने वाले रवि किशन पीते थे गांजा, क्या है सच्चाई?

बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर हंगामा शांत होता नहीं दिख रहा है. अब, बीजेपी सांसद रवि किशन ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप के आरोप पर जवाब दिया है. रवि किशन के मुताबिक ‘अनुराग कश्यप के बयान से मुझे धक्का लगा है. मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि अनुराग कश्यप इस तरह के बयान देंगे. मैं भगवान शिव का भक्त हूं. मुझे दुख है कि ड्रग्स के खिलाफ युद्ध में साथ देने की जगह अनुराग कश्यप मुझ पर हमले कर रहे हैं.’ बीजेपी सांसद रवि किशन के मानसून सत्र में लोकसभा में बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर दिए गए बयान पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपनी बातें कही थी.
बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर हंगामा शांत होता नहीं दिख रहा है. अब, बीजेपी सांसद रवि किशन ने बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप के आरोप पर जवाब दिया है. रवि किशन के मुताबिक ‘अनुराग कश्यप के बयान से मुझे धक्का लगा है. मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि अनुराग कश्यप इस तरह का बयान देंगे. मैं भगवान शिव का भक्त हूं. मुझे दुख है कि ड्रग्स के खिलाफ युद्ध में साथ देने की जगह अनुराग कश्यप मुझ पर आरोप लगा रहे हैं.’ दरअसल, बीजेपी सांसद रवि किशन के मानसून सत्र में लोकसभा में बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर दिए बयान पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपनी बातें कही है.
यूट्यूब चैनल के लिए एक पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने ड्रग्स को लेकर बयान दिया था. इसी दौरान अनुराग कश्यप ने कहा था कि ‘मैं रवि किशन को अच्छी तरह जानता हूं. वो मेरे दोस्त हैं. एक समय खुद रवि किशन बीड यूज करते थे. यही जिंदगी है. ऐसा कोई इंसान नहीं है जो ना जानता हो रवि किशन बीड स्मोक करते थे. उन्होंने अब छोड़ दिया होगा क्योंकि वो एक मंत्री बन गए हैं.’ अनुराग कश्यप के बयान के सामने आने के बाद रवि किशन ने आपत्ति जताई है. खास बात यह है कि रवि किशन ने कहा था कि ‘ड्रग ट्रैफिकिंग और एडिक्शन की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं. इसे रोकने के लिए सरकार को कदम उठाना चाहिए. इससे हमारे देश के युवाओं की जिंदगी खराब होने से बच सकती है.’
I didn't expect such words from Anurag Kashyap. It's no secret I am a devotee of Shiva so I chant his name. I'm saddened he would not support me on this issue of the war on drugs & say that I smoked up & am now clean just because I'm a minister, which I'm not: Ravi Kishan, BJP MP pic.twitter.com/6v9vxj9Fdc
— ANI (@ANI) September 19, 2020
इंटरव्यू में अनुराग कश्यप खुद के संघर्ष की बातें करते भी दिखते हैं. अनुराग के मुताबिक ‘साल 2006 से लेकर 2008 के बीच का वक्त बहुत तकलीफदेह था. अपनी फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ पर प्रतिबंध लगने के बाद मैं उदास हो गया था. आरती बजाज के साथ मेरी शादी भी खत्म हो गई थी. मैं ड्रग्स लेता था और उसके इस्तेमाल के दौरान शर्म महसूस होती थी.’ इसी इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने रवि किशन को लेकर अपनी बातें कही थी. इसके सामने आने के बाद रवि किशन ने अनुराग कश्यप को जवाब दिया है. रवि किशन के मुताबिक ‘अनुराग कश्यप से उन्होंने कभी भी ऐसी बातों की उम्मीद नहीं की थी.’
बड़ी बात यह है एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा हुआ है. एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रही रिया चक्रवर्ती के साथ ही कई और लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले की हर एंगल से जांच जारी है. इसी बीच मानसून सत्र के दौरान बीजेपी सांसद रवि किशन ने ड्रग्स को लेकर बड़ा बयान दिया था. जिसके बाद सपा सांसद जया बच्चन ने भी बिना उनका नाम लिए पलटवार किया था. अब, डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने रवि किशन को लेकर अपनी बातों को रखा है. हालांकि, रवि किशन ने उनके आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




