ePaper

Sushant Singh Rajput Case : ड्रग्स केस में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम ? एनसीबी ने इन्हें किया तलब

Updated at : 22 Sep 2020 12:43 PM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case : ड्रग्स केस में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम ? एनसीबी ने इन्हें किया तलब

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत के मामले में ड्रग एंगल की छानबीन कर रही ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो' (NCB) ने जांच के दायरे को आगे बढ़ाया है. जानकारी के अनुसार एजेंसी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चिटगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया है. इससे पहले मामले की जांच में शामिल होने के लिए सुशांत की ‘टैलेंट मैनेजर' जया साहा सोमवार को एनसीबी के समक्ष पेश हो चुकीं हैं.

विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Case) की मौत के मामले में ड्रग एंगल की छानबीन कर रही ‘नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो’ (NCB) ने जांच के दायरे को आगे बढ़ाया है. जानकारी के अनुसार एजेंसी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चिटगोपेकर को पूछताछ के लिए तलब किया है. इससे पहले मामले की जांच में शामिल होने के लिए सुशांत की ‘टैलेंट मैनेजर’ जया साहा सोमवार को एनसीबी के समक्ष पेश हो चुकीं हैं.

आपको बता दें कि एनसीबी ने अभिनेता की पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी और उनकी ‘टैलेंट मैनेजर’ जया साहा को सोमवार को एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिये कहा था. मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि साहा सोमवार दोपहर करीब दो बजे दक्षिण मुम्बई स्थित एनसीबी के विशेष जांच दल (एसआईटी) के कार्यालय पहुंची. मुम्बई पुलिस ने एसआईटी कार्यालय के आसपास के इलाके में अवरोधक लगा रखे थे.

मामले में एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार : एनसीबी के विशेष जांच दल के एक सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद 16 सितम्बर को श्रुति मोदी से पूछताछ स्थगित कर दी गई थी. गौर हो कि राजपूत (24) बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में जून में मृत मिले थे. एनसीबी ने अब तक इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी शामिल हैं.

ये भी होंगे तलब : इस बीच, जांच एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनसीबी मादक पदार्थ से जुड़े मामले की जांच के संबंध में अभिनेत्री सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा को पूछताछ के लिए तलब करने वाली है.

आया दीपिका पादुकोण का नाम ! :आपको बता दें कि सुशांत मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी…कई सेलेब्रिटीज का नाम सामने आने लगा. अब मामले से बॉलीवुड की नामी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ गया है. एक चैट सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण ने करिश्मा से ड्रग्स को लेकर बात की. करिश्मा जया साहा की एसोसिएट है, जिससे सुशांत केस में भी पूछताछ की जा चुकी है. चैट 28 अक्टूबर 2017 की है. इसमें ‘डी’ और ‘के’ नाम के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत हो रही है. चैट में ड्रग्स होने की बात से लेकर लाने तक का जिक्र है. इसमें ड्रग्स की डिलीवरी को लेकर टाइम भी बताया जा रहा है. जबकि, कोको का भी जिक्र है. कोको कमला मिल्स में एक रेस्टोरेंट है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola