BJP President : महिला को सौंपी जाएगी बीजेपी की कमान? ये 3 नाम रेस में

Published by :Amitabh Kumar
Published at :04 Jul 2025 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
BJP President News

BJP President News/ BJP Flag

BJP President : बीजेपी में इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि प्रमुख पद कौन संभालेगा, लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि पार्टी को पहली बार महिला अध्यक्ष मिल सकती है. जानें किन नामों की चर्चा है तेज? बीजेपी ने हाल के दिनों में महिला मतदाताओं को प्रभावित करने में सफलता पाई है. यही वजह है कि बीजेपी पार्टी की कमान किसी महिला को दे सकती है.

विज्ञापन

BJP President : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में बड़े पैमाने पर संगठनात्मक फेरबदल देखने को मिल रहा है. छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थानीय इकाइयों के लिए पार्टी प्रमुखों की नियुक्ति के बाद, बीजेपी अब अपना ध्यान राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त करने पर फोकस कर रही है. जेपी नड्डा 2020 से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर हैं. उनका कार्यकाल 2023 में समाप्त हो रहा था, लेकिन बीजेपी ने इसे 2024 तक बढ़ा दिया ताकि वह लोकसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व कर सकें. हालांकि इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि प्रमुख पद कौन संभालेगा, लेकिन सूत्रों के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने खबर प्रकाशित की है. खबर में कहा गया है कि पार्टी को पहली बार महिला अध्यक्ष मिल सकती है. जानें कौन हो सकती है वो महिला जिसे बीजेपी बना सकती है पार्टी का अध्यक्ष?

निर्मला सीतारमण

बीजेपी नेता निर्मला सीतारमण 2019 से वित्त मंत्री का पद संभाल रही हैं. बीजेपी दूसरी बार सत्ता में आई तो उन्हें मंत्री पद मिला. उन्हें बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे देखा जा रहा है, क्योंकि वह पार्टी की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में से एक हैं.

डी पुरंदेश्वरी

पूर्व में बीजेपी की आंध्र प्रदेश इकाई की प्रमुख रहीं डी पुरंदेश्वरी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल संभावित उम्मीदवारों में से एक हैं. वह सरकार के ऑपरेशन सिंदूर प्रतिनिधिमंडल का भी हिस्सा थीं. यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली और डेनमार्क में देश के आतंकवाद विरोधी रुख का प्रतिनिधित्व उन्होंने किया था.

वनथी श्रीनिवासन

वनथी श्रीनिवासन बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं. 2021 में उन्होंने अभिनेता और मक्कल निधि मैयम (MNM) के संस्थापक कमल हासन को हराकर तमिलनाडु की कोयंबटूर (दक्षिण) सीट जीती थी. वह 1993 से बीजेपी से जुड़ी हुई हैं और 2022 में बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं.

बीजेपी महिला चेहरे पर क्यों विचार कर रही है?

सूत्रों ने हिंदुस्तान को बताया कि बीजेपी ने हाल के दिनों में महिला मतदाताओं को प्रभावित करने में सफलता देखी है. यही कारण हो सकता है कि अब वह किसी महिला को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बिठाने पर विचार कर रही है. 

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola