कांग्रेस देश से, कम्युनिस्ट दुनिया से बाहर.. त्रिपुरा रैली में गरजे शाह, कहा- BJP ने किया चहुंमुखी विकास

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

त्रिपुरा में इस साल मार्च में विधानसभा चुनाव हो सकता है. ऐसे में बीजेपी अभी से ही लोगों को रिझाने में जुट गई है. इसी सिलसिले में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बीजेपी ने इसका नाम जन विश्वास यात्रा रखा है.

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में बीजेपी की जन विश्वास यात्रा को संबोधित किया. अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कम्युनिस्टों ने तीन दशकों तक त्रिपुरा पर शासन किया लेकिन राज्य की समस्याओं का समाधान नहीं किया. वहीं कांग्रेस पर भी उन्होंने तीखा हमला बोला. दोनों पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस देश से दूर हो गई है जबकि कम्युनिस्ट दुनिया से दूर हो गए हैं.

बीजेपी की जमकर सराहना: वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि त्रिपुरा में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार ने उग्रवाद का सफाया कर पूर्वोत्तर राज्य में चहुंमुखी विकास किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों का अपार प्यार और विश्वास स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाएगी.

सभा में बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि हमने एनएलएफटी (नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा) के साथ शांति वार्ता के माध्यम से उग्रवाद को खत्म किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में आंतरिक रूप से विस्थापित ब्रू समुदाय को फिर से बसाया है. लेकिन अपने तीन दशक के शासन में कम्युनिस्टों ने विकास का कोई काम नहीं किया. त्रिपुरा की समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया.

विकास के लिए जाना जा रहा है त्रिपुरा: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि त्रिपुरा का विकास नहीं हो रहा था. शाह ने कहा, कभी मादक पदार्थों की तस्करी, हिंसा और बड़े पैमाने पर राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए त्रिपुरा को जाना जाता था. लेकिन बीजेपी सरकार में प्रदेश का विकास हुआ, जिसके बाद अब त्रिपुरा को विकास, उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे, खेल में उपलब्धियों, बढ़ते निवेश और जैविक खेती के लिए जाना जाता है.

Also Read: Corona Omicron Sub-Variant: भारत में ओमिक्रोन सब वैरिएंट के 11 नये मामले, बढ़ रहा कोरोना का खतरा

मार्च में हो सकता है चुनाव: गौरतलब है कि त्रिपुरा में इस साल मार्च में विधानसभा चुनाव हो सकता है. ऐसे में बीजेपी अभी से ही लोगों को रिझाने में जुट गई है. लोगों तक अपनी पहुंच और बढ़ाने के लिए बीजेपी की ओर से प्रदेश में जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की गई है. जिसका सीधा मकसद है  आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाना.
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola