Jammu Kashmir Election 2024: मतदान से पहले बढ़ी बीजेपी की टेंशन, एक और नेता ने छोड़ी पार्टी

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Jammu Kashmir Election 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट के बाद मचा हंगामा अभी भी जारी है. पहली लिस्ट के बाद रविंदर रैना की केबिन के बाहर प्रदर्शन किया गया था. अब बीजेपी के लिए बुरी खबर यहां से आ रही है.

विज्ञापन

Jammu Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं. टिकट बंटवारे को लेकर कई नेता नाराज हैं. इस बीच खबर आ रही है कि सांबा जिले के अध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. दरअसल, बीजेपी ने सांबा से सुरजीत सिंह सलाथिया को चुनावी मैदान में उतारा था. वे कुछ दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे जो नेशनल कांफ्रेंस से थे.

बीजेपी के सीनियर नेता नाराज

जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के सीनियर नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है. करीब पांच दशक से बीजेपी के साथ रहे चंदर मोहन शर्मा ने भी पार्टी का दामन छोड़ दिया है. यही नहीं, कटरा की वैष्णो देवी सीट से नेता रोहित दुबे भी नाराज चल रहे हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों ही नेता कोई और पार्टी जॉइन करने के बजाय निर्दलीय ही चुनावी मैदान में ताल ठोंक सकते हैं.

उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद मचा हंगामा

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में असंतोष देखने को 26 अगस्त को मिला था. पार्टी ने तीन चरणों के लिए कुल 44 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. लिस्ट के सामने आते ही जम्मू-कश्मीर बीजेपी में असंतोष पैदा हो गया. जम्मू स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया. कुछ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की. इसके बाद, पार्टी ने दूसरे और तीसरे चरण के लिए जारी उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिये. इसके बाद केवल पहले चरण के लिए 15 उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी की गयी.

Read Also : Jammu Kashmir Election 2024: बीजेपी ने संशोधित लिस्ट जारी की, जानें पहले की लिस्ट में किनका था नाम

बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के 16 और जम्मू के 8 सीटों पर 18 सितंबर को वोटिंग होगी.

पहली सूची में एक महिला और तीन पूर्व विधायक

पहले चरण के लिए 16 उम्मीदवारों की सूची में 3 पूर्व विधायक और 1 महिला उम्मीदवार शगुन परिहार शामिल हैं. शगुन के पिता अजीत परिहार और चाचा अनिल परिहार की नवंबर 2018 में आतंकियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. परिहार बंधु बीजेपी से जुड़े थे.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola