मध्य प्रदेश में वोटिंग से पहले इंदौर में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Updated:
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में वोटिंग से पहले इंदौर में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पुलिस की ओर से कहा गया है कि बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विवाद के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है. जानें मतदान से पहले इंदौर में क्यों

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 230 सीटों पर वोटिंग जारी है. मतदान सुबह सात बजे से जारी है. इस बीच एक बड़ी खबर इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र से आ रही है जहां गुरुवार देर रात बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली. चुनावी विवाद के बाद भंवरकुआं थाने के बाहर जुटकर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस का आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. पुलिस के एक अधिकारी की ओर से उक्त जानकारी दी गई है. विवाद 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ देर पहले देखने को मिला. बीजेपी उम्मीदवार मधु वर्मा का आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राऊ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी काम कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे जिससे विवाद हुआ. इस बीच, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने आरोप लगाया कि राऊ विधानसभा क्षेत्र में मतदान से पहले बीजेपी कार्यकर्ता लोगों को शराब, कम्बल और पाजेब बांट रहे थे. ये चीजें बांटे का विरोध करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस नेता पर हमला कर उसे घायल कर दिया. पुलिस की ओर से कहा गया है कि बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विवाद के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है. आपको बता दें कि प्रदेश में आज उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इवीएम में कैद हो जाएगा जबकि मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी.

Also Read: Mp Election 2023 Voting Live: मध्य प्रदेश में मतदान जारी, दिमनी सीट के एक बूथ पर चली गोली

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola