Arunachal Pradesh Election: चुनाव से पहले ही बीजेपी की 10 सीटों पर बड़ी जीत, CM पेमा खांडू सहित ये विधायक निर्विरोध जीते

Updated:
विज्ञापन

Pema Khandu

Arunachal Pradesh Election: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. लेकिन उससे पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 10 सीटें जीत ली. मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित 10 विधायकों ने निर्विरोध जीत दर्ज की.

विज्ञापन

Arunachal Pradesh Election: 10 विधायकों को निर्विरोध जीत मिलने के बाद बीजेपी अरुणाचल प्रदेश ने ट्वीट कर बधाई दी है. पार्टी ने एक्स पर लिखा, मंत्री और संसदीय चुनाव के प्रभारी अशोक सिंघल ने राज्य में 60 में से 10 विधायकों की निर्विरोध जीत की शुरुआत के लिए सीएम पेमा खांडू और डीसीएम चौना मीन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को दर्शाता है. पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पेमा खांडू के नेतृत्व में अरुणाचल प्रदेश के लोगों का अटूट समर्थन और विश्वास है.

बीजेपी को इन सीटों पर मिली जीत

मुख्यमंत्री पेमा खांडू – मुक्तो
चौना मीन – चौखामा
रातू तेची – सगाली
जिक्के ताको – ताली
न्याजो डुकोम – तालिहा
मुच्चू मिठी – रोइंग
हेज अप्पा – जीरो हापोली
तेजी कासो – इटानगर
डोंगरू सियोंग्जू- बोमडिला
दासंगलू पुल – हयुलियांग

19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में चुनाव

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 के लिए एक मात्र चरण में वोटिंग 19 अप्रैल को होगी. जिसमें सभी 60 सीटों पर वोटिंग की जाती, लेकिन 10 सीटों के परिणाम पहले ही आ गए, जिससे केवल 50 सीटों पर ही वोटिंग की जाएगी. इसके लिए नामांकन समाप्त हो गई है. राज्य विधानसभा के लिए वोटों की गिनती और परिणाम 2 जून को आएंगे.

विधानसभा चुनाव में 169 उम्मीदवार मैदान में

राज्य की 60 विधानसभा सीटों के लिए कुल मिलाकर 169 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे. विधानसभा चुनाव के लिए वैध नामांकनों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 59, कांग्रेस के 23, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 16 और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के 23 उम्मीदवार शामिल हैं. विधानसभा चुनाव में कुल 29 स्वतंत्र उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर 14 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं. केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रीजीजू और अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी ने अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है. वहीं इसी सीट पर आठ उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. राज्य की दोनों लोकसभा सीटों से आठ स्वतंत्र उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

ALso Read: बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, 27 सदस्यों की होगी समिति

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola