Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह अध्यक्ष, 27 सदस्यों की होगी समिति

Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 Mar 2024 4:52 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणापत्र समिति की घोषणा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया है. राजनाथ सिंह के अलावा कमेटी में 27 सदस्य होंगे.

विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में बीजेपी ने चुनावी घोषणापत्र के लिए कमेटी का गठन किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव घोषणापत्र समिति की घोषणा करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को समिति का अध्यक्ष बनाया है. राजनाथ सिंह के अलावा कमेटी में 27 सदस्य होंगे. वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को कमेटी का संयोजक बनाया गया है.

भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र समिति में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया गया है. बीजेपी महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति के गठन को मंजूरी दी है. समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर के अलावा पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ पूर्व उपमुख्यमंत्री भी शामिल हैं.

कमेटी में कई राज्यों के सीएम और पूर्व सीएम शामिल

घोषणा पत्र समिति में कई राज्यों के सीएम और पूर्व सीएम को जगह दी गई है. मुख्यमंत्रियों में गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे के नाम शामिल हैं. वहीं, समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा शामिल हैं.

27 सदस्यों के नामों का ऐलान

इसके अलावा कमेटी में पीयूष गोयल, अर्जुन मुंडा, किरेन रिजिजू, अश्विनी वैष्णव, हिमंता बिस्वा सरमा, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, विष्णुदेव साय, शिवराज सिंह चौहान, रवि शंकर प्रसाद,सुशील मोदी,अनिल एंटनी, केशव प्रसाद मौर्य, राजीव चंद्रशेखर, विनोद तावड़े, राधामोहन दास, ओपी धनखड़, तारीक मंसूर समेत कई और नेताओं को शामिल किया गया है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी अब तक उम्मीदवारों की सात लिस्ट जारी कर चुकी है. बीजेपी ने 407 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है.

बीजेपी काफी समय से कर रही थी तैयारी

गौरतलब है कि बीजेपी बीते महीने से ही लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी. पार्टी ने लोगों से सुझाव मांगने के लिए अलग-अलग इलाकों में रथ भी रवाना किए थे. बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है. सूत्रों के मुताबिक इस बार का घोषणा पत्र गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. पार्टी का इस बार का घोषणा पत्र 2047 तक देश को विकसित बनाने की योजना पर भी आधारित होगा.

इसी हफ्ते बीजेपी ने की थी प्रभारियों की नियुक्ति

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह तैयारी में जुटी है. पार्टी के इसी हफ्ते 13 राजोयों के लिए प्रभारियों और उप प्रभारियों की नियुक्ति की है. बीजेपी ने हरियाणा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ को दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया है. जबकि अलका गर्जुर को दिल्ली का सह प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं डॉ दिनेश शर्मा को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया है. संजीव चौरसिया को यूपी की कमान सौंपी है. रघुनाथ कुलकर्णी को अंडमान और निकोबार का सह प्रभारी बनाया गया है. नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, कैप्टन अभिमन्यु को असम, नलिन कुमार कटील को केरल का सह प्रभारी बनाया गया है.

Also Read: राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र समिति में झारखंड से अर्जुन मुंडा

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola