'BJP से लड़ो राम से नहीं...', कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- निमंत्रण ठुकराने का मतलब सभ्यता का अपमान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Jan 2024 4:26 PM
अयोध्या में कल यानी सोमवार को रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को कांग्रेस की ओर से ठुकराए जाने पर पार्टी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा कि आप भाजपा से लड़ो राम से मत लड़ो, सनातन से मत लड़ो.
विपक्ष के नेताओं की ओर से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य का विषय है. राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता. राम भारत की आत्मा हैं. राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अपमान करना है, राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारत की अस्मिता को चुनौती देना है. राम के बिना ना भारत की कल्पना की जा सकता है, ना भारत के लोकतंत्र की. मैं सभी विपक्षी दलों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप भाजपा से लड़ो राम से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो सनातन से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो भारत से मत लड़ो.
#WATCH अयोध्या: विपक्ष के नेताओं द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "यह दुर्भाग्य का विषय है…राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता…राम भारत की आत्मा हैं…राम के… pic.twitter.com/8PMRiYHv08
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2024
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण को कांग्रेस ने ठुकरा दिया था
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया था. कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रहे हैं. इस बात को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पहले भी अपनी पार्टी पर कटाक्ष किया था. उन्होंने बीते दिनों कहा था कि कांग्रेस के इस फैसले से करोड़ों कांग्रेसियों का दिल टूटा है. आचार्य कृष्णम ने कहा है कि राम मंदिर और भगवान राम सबके हैं. राम मंदिर को किसी खास पार्टी यानी बीजेपी का समझना दुर्भाग्यपूर्ण है.
अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जारी
इधर, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण पाने वाले लोगों का अयोध्या पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. कई विशिष्ट हस्ती अयोध्या पहुंचने लगे लगे हैं. इसी कड़ी में RSS प्रमुख मोहन भागवत आज यानी रविवार को लखनऊ पहुंच गए. वह सोमवार को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे. वहीं कल प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का भी अयोध्या आगमन शुरू हो गया है. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लंदन से विदेशी महिला भारती देवी आचार्य अयोध्या पहुंची. अनु मलिक समेत कई और सिने अभिनेता अयोध्या पहुंच रहे हैं.
कल होगा भव्य आयोजन
अयोध्या में कल यानी सोमवार को रामलला का भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो रहा है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं. अयोध्या नगरी को अच्छे से सजाया गया है. राम मंदिर परिसर की छटा देखती ही बन रही है.कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हो रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय सोमवार को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










