'2014 से पहले और उसके बाद के दौर में बड़ा अंतर', बोले जेपी नड्डा- भारत को आगे ले जा रहा PM Modi का नेतृत्व

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Jun 2023 8:30 PM

विज्ञापन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केन्द्र की मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा 2014 के पहले और 2014 के बाद में बहुत ज्यादा अंतर है. नड्डा ने कहा कि लोगों ने बीजेपी को वोट दिया और 2014 में भारत को पीएम मोदी के रूप में एक ऐसा नेतृत्व मिला जो भारत को आगे ले जा रहा है.

विज्ञापन

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय नेतृत्व और एनडीए की जमकर तारीफ की है. उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि 2014 से पहले के दौर और 2014 के बाद के दौर में बहुत बड़ा अंतर है. नड्डा ने कहा कि लोगों का मानना ​​था कि कुछ नहीं बदलेगा और हर जगह भ्रष्टाचार होगा, हम सुधरने वाले नहीं हैं, ये देश की मानसिकता बन गई थी. हमारे देश की गिनती भ्रष्ट देशों में होती थी. कोई नेतृत्व नहीं था. उन्होंने कहा कि लोगों ने बीजेपी को वोट दिया और 2014 में भारत को एक ऐसा नेतृत्व मिला जो भारत को आगे ले जा रहा है.

9 साल के कामकाज की तारीफ की
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर पार्टी की ओर से आयोजित जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. नड्डा ने जनरल (सेवानिवृत्त) सुहाग को मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया.

भेंट की पुस्तिका
इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को बताने वाली पुस्तिका भी भेंट की. गौरतलब है कि बीजेपी ने 30 मई से जनसंपर्क अभियानों की एक श्रृंखला शुरू की है और यह 30 जून तक जारी रहेगी.  इस दौरान पार्टी की ओर से रैलियों का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मुलाकात कर रहे हैं और उन्हें सरकार की उपलब्धियों का ब्योरा दे रहे हैं.

Also Read: Maharashtra: जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, गृहमंत्री अमित शाह से मिले शिंदे और फडणवीस

26 मई 2014 को पीएम मोदी ने ली थी शपथ
गौरतलब है कि एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी ने केंद्र में सरकार गठन की थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को पीएम पद की शपथ ली थी. पीएम पद संभालने से पहले वो गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे.बतौर प्रधानमंत्री ये उनका दूसरा कार्यकाल है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola