विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, बंदरगाह पर लगी भीषण आग, 40 नाव जलकर खाक

Updated:
विज्ञापन
विशाखापट्टनम में बड़ा हादसा, बंदरगाह पर लगी भीषण आग, 40 नाव जलकर खाक

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मछली पकड़ने के बंदरगाह पर बीती रात भीषण आग लग गई. आग से 40 नाव जलकर खाक हो गये. आज सुबह भी दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी नजर आयी.

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में को बड़ा हादसा हो गया. विशाखापट्टनम में मछली पकड़ने के बंदरगाह पर भीषण आग लग गई. हादसे में 40 नावों तक फैल गई और देखते ही देखते सभी लाव जलकर खाक हो गई. घटना के बाद आनन-फानन में दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची. वहीं. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. वहीं आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आग शहर के घाट क्षेत्र में लगी जहां मछली पकड़ने वाली नौकाएं रखी हुई थीं. घटना के बाद विशाखापत्तनम जिला अग्निशमन अधिकारी एस रेणुकय्या ने बताया कि आग शहर के घाट क्षेत्र में लगी जहां मछली पकड़ने वाली नौकाएं थीं. उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola