Train Accident: गोदावरी एक्सप्रेस ट्रेन में बड़ा हादसा, बेपटरी हुए 6 डिब्बे, कई ट्रेनें कैंसिल- इनके बदले रूट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Feb 2023 4:08 PM
Train Accident: दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सिकंदराबाद मंडल में बीबीनगर और घाटकेसर के बीच ट्रेन संख्या 12727, विशाखापट्टनम से सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद सात सवारी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.
Train Accident: विशाखापट्टनम से सिकंदराबाद जा रही गोदावरी एक्सप्रेस ट्रेन बड़े हादसे का शिकार हो गई है. ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए. तेलंगाना के बीबीनगर के पास हादसा हुआ, जहां छह बोगियां पटरी से उतर गई. हालांकि राहत की बात यही रही कि हादसे में किसी के घायल होने या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. दक्षिण मध्य रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि आज यानी बुधवार को हैदराबाद के पास सुबह गोदावरी एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गये.
हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं: गोदावरी एक्सप्रेस ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गये, लेकिन हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बोगियों के पटरी से उतर जाने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन सिकंदराबाद से आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम जा रही थी.
Six coaches of Visakhapatnam-Secunderabad Godavari Express derailed near Bibinagar in Telangana today, no injuries or loss of life reported.
Visuals from Medchal-Malkajgiri in Telangana. pic.twitter.com/3EXRqVXbGa
— ANI (@ANI) February 15, 2023
कई ट्रेनें रद्द कई के रूट में बदलाव: दक्षिण मध्य रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सिकंदराबाद मंडल में बीबीनगर और घाटकेसर के बीच ट्रेन संख्या 12727, विशाखापट्टनम से सिकंदराबाद गोदावरी एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के बाद सात सवारी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं 14 ट्रेनों के रूट में आंशिक बदलाव किया गया है.
Also Read: झील के बीचो-बीच बना है त्रिपुरा का सुंदर नीर महल, मनोरम दृश्य देखने देश-विदेश से आते हैं टूरिस्ट
इन ट्रेनों को किया गया रद्द: रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बोगियों के पटरी से उतर जाने के बाद उन डिब्बों को वहीं छोड़कर यात्रियों को उसी ट्रेन के अन्य डिब्बों में बैठाकर आगे की यात्रा पूरी की गई. वहीं, रेलवे न बताया कि आज यानी 15 फरवरी को जिन ट्रेनों को रद्द किया गया उनमें ट्रेन संख्या 07791 कचेगुडा -नदीकुडे, 07792 नदीकुडे-कचेगुडा, 07462 सिकंदराबाद-वारंगल, 07463 वारंगल-हैदराबाद, 12706 सिकंदराबाद-गुंटूर, 12705 गुंटूर-सिकंदराबाद और 17645 सिकंदराबाद-रिपल्ले शामिल हैं.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










