Bharat Jodo Yatra: जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक? कांग्रेस-भाजपा के बीच दंगल

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Jan 2023 9:56 AM

विज्ञापन

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में सुरक्षा में चूक के दावों के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि योजना से अधिक लोगों की भीड़ के कारण सुरक्षा संसाधनों पर दबाव हो सकता है, जिसके कारण इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमी का आभास हुआ हो.

विज्ञापन

राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में जारी है. आज पदयात्रा अपंतिपोरा, पुलवामा से शुरू हुई. जिसमें राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक नजर आये. यात्रा में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं. हालांकि जम्मू-कश्मीर में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर 27 जनवरी को पदयात्रा रोक दी गयी थी. अब इस मामले में भाजपा और कांग्रेस पार्टी आमने-सामने आ गयी हैं. दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे रही हैं.

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को प्रशासन ने किया खारिज

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ में सुरक्षा में चूक के दावों के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा कि योजना से अधिक लोगों की भीड़ के कारण सुरक्षा संसाधनों पर दबाव हो सकता है, जिसके कारण इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमी का आभास हुआ हो. प्रशासन ने यह भी कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्था की गई है क्योंकि सरकार “सुरक्षा चिंताओं के प्रति पूरी तरह से सचेत है.

राहुल गांधी ने सुरक्षा चूक का मुद्दा उठाया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पुलिस का इंतजाम ध्वस्त हो गया, जिसके बाद अपने सुरक्षाकर्मियों की सलाह पर उन्होंने आज की यात्रा रद्द कर दी. उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को इस यात्रा तथा इससे जुड़े कार्यक्रमों में ऐसा नहीं होना चाहिए. कांग्रेस नेता ने जम्मू क्षेत्र के बनिहाल से यात्रा की शुरुआत की और एक बुलेटप्रूफ वाहन में जवाहर सुरंग पार करके घाटी के काजीगुंड इलाके में दाखिल हुए, लेकिन इसके बाद 500 मीटर भी नहीं चल सके. उनसे उनके सुरक्षाकर्मियों ने यात्रा रोकने के लिए कहा, क्योंकि भारी भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे.

Also Read: राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक मामले पर बोले कांग्रेस अध्यक्ष, 2 पीएम खो चुके हैं, मिलनी चाहिए बेहतर सुरक्षा

खरगे ने शाह से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का आग्रह किया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वह कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और इसके समापन समारोह के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के वास्ते संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें.

यात्रा को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए ‘ओछी’ राजनीति कर रहे हैं राहुल: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुलिस सुरक्षा प्रबंध ध्वस्त हो जाने के आरोपों को अनर्गल करार दिया और दावा किया कि यात्रा को सुर्खियों में बनाए रखने के लिए वह ओछी और घटिया राजनीति कर रहे हैं. भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि सुरक्षा की दृष्टि से वहां कोई कमी नहीं थी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola