राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, कल होगा भारत जोड़ो यात्रा का समापन, 23 विपक्षी दलों को निमंत्रण
Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 Jan 2023 12:23 PM
Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के तहत आज राहुल गांधी ने श्रीनगर स्थित लालचौक पर तिरंगा फहराया . कल यानी 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो जाएगा. यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस की ओर से तमाम विपक्षी दलों को समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है.
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज यानी रविवार का दिन बेहद खास रहा. आज राहुल गांधी ने श्रीनगर स्थित ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराया. इस मौके पर प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे. लाल चौक पर झंडा फहराने के बाद राहुल गांधी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक पीसी भी करेंगे. बता दें, भारत जोड़ो यात्रा अब समापन की ओर है. 30 जनवरी को श्रीनगर में इसका समापन होगा.
#WATCH | Jammu and Kashmir: Congress MP Rahul Gandhi unfurls the national flag at Lal Chowk in Srinagar. pic.twitter.com/I4BmoMExfP
— ANI (@ANI) January 29, 2023
विपक्षी दलों को न्योता: कल यानी 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का समापन हो जाएगा. यात्रा के समापन समारोह में कांग्रेस की ओर से तमाम विपक्षी दलों को समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है. वहीं, शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा की पदयात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती शामिल हुईं. महबूबा ने इसे खुली हवा में सांस लेने की पहल करार दिया.
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा स्थित चुरसू से शनिवार सुबह करीब भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू की थी. एक दिन पहले पार्टी की ओर से सुरक्षा में चूक का आरोप लगाने के बाद यात्रा को अनंतनाग में अस्थाई रूप से रोक दिया गया था. हालांकि इस मामले में जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा था कि जितने लोगों की उम्मीद थी, उससे कहीं अधिक भीड़ जुटने की वजह से सुरक्षा संसाधनों पर दबाव बढ़ गया था.
बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शामिल: शनिवार को भारत जोड़ो यात्रा में महबूबा मुफ्ती के साथ उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती और उनकी मां गुलशन नजीर भी थी. इस दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर के लिए ताजा हवा के झोंके की तरह है, क्योंकि 2019 के बाद उसने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को अपने घरों से निकलने का मौका दिया है. महबूबा ने कहा कि राहुल के साथ चलना अच्छा अनुभव रहा.
बता दें, भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पिछले साल सितंबर महीने में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुआ था. जो अब अपने अंतिम पड़ाव जम्मू कश्मीर तक पहुंच गया है. भारत जोड़ो यात्रा आज यानी रविवार सुबह फिर से शुरू होगी. यात्रा आज शहर के बोलेवार्ड रोड पर नेहरू पार्क के पास खत्म होगी. राहुल कल यानी सोमवार को एमए रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराएंगे, जिसके बाद एस के स्टेडियम में एक जनसभा होगी. इस जनसभा में 23 विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










