ePaper

भारत बायोटेक ने घटायी टीके की कीमत, अब राज्य सरकारों को 400 में मिलेगी कोवैक्सीन

Updated at : 29 Apr 2021 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
भारत बायोटेक ने घटायी टीके की कीमत, अब राज्य सरकारों को 400 में मिलेगी कोवैक्सीन

Covaxin Price in India नयी दिल्ली : भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने अपने टीके कोवैक्सीन (Covaxin) की कीमत घटा दी है. कंपनी अब राज्य सरकारों को वैक्सीन की एक डोज 400 रुपये में उपलब्ध करायेगी. पहले कंपनी ने राज्यों को 600 रुपये प्रति डोजन देने की बात कही थी. केंद्र सरकार ने एक मई 2021 से 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की घोषणा के बाद कंपनियों से वैक्सीन के दाम सार्वजनिक कराने की बात कही थी. भारत की दूसरी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट (SII) ने भी अपनी कीमतें घटाकर राज्य सरकारों को कोविशिल्ड (Covishield) की एक डोज 300 रुपये में देने की घोषणा की है.

एक मई से 18 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन देने की केंद्र सरकार की घोषणा में यह भी कहा गया था कि वैक्सीन निर्माताओं को उत्पादन के आधे वैक्सीन केंद्र सरकार को देने होंगे और आधे वे राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों को बेचने के लिए स्वतंत्र होंगे. लेकिन इससे पहले कंपनियों को दामों को सार्वजनिक करना होगा, ताकी पारदर्शिता बनी रहे.

इसके बाद सबसे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविशिल्ड की कीमतों की घोषणा की. एसआईआई ने कहा कि वह राज्य सरकारों को 400 रुपये में वैक्सीन की एक डोज उपलब्ध करायेगा, जबकि प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीन की एक डोज 600 रुपये में बेची जायेगी. इसके ठीक बाद भारत बायोटेक ने अपने वैक्सीन की कीमतों की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकारों को 600 रुपये और प्राइवेट अस्पतालों को 1200 रुपये में वैक्सीन की एक डोज मिलेगी.

Also Read: Exclusive : नवजात शिशु 42 दिन से अधिक का है, तो दूध पिलाने वाली महिलाएं भी लगवा सकती हैं वैक्सीन, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

कीमतों को लेकर राज्य सरकारों ने कंपनियों पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया. क्योंकि दोनों ही कंपनियां अब तक केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन सप्लाई कर रही हैं. इसके बाद केंद्र ने कंपनियों से दाम घटाने को कहा. जिसके बाद एसआईआई ने सबसे पहले कीमतों में 25 फीसदी की कटौती करते हुए राज्यों को 300 रुपये प्रति डोज देने की घोषणा की.

अब आज भारत बायोटेक की ओर से भी घोषणा की गयी है कि पहले जिस वैक्सीन की एक डोज राज्य सरकारों को 600 रुपये में देने की बात थी, वह अब 400 रुपये में मिलेगी. हालांकि दोनों ही कंपनियों ने प्राइवेट अस्पतालों के लिए वैक्सीन की कीमतों में कोई कटौती की घोषणा अभी नहीं की है. बता दें कि 28 अप्रैल से 18 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए टीकाकरण का पंजीकरण शुरू हो गया है.

Posted By: Amlesh Nandan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola