Breaking News LIVE : अफगानिस्तान के फैजाबाद में रात 8.30 बजे भूकंप के झटके
दक्षिण-पश्चिमी बुर्किना फासो में सोने के खनन स्थल पर विस्फोट से कम से कम 59 लोगों की मौत होने की खबर है. यमन से एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले में कई देशों के 16 लोग घायल. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.
अफगानिस्तान के फैजाबाद में रात 8.30 बजे भूकंप के झटके
अफगानिस्तान के फैजाबाद में रात 8.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. भूकंप की तीव्रता 4.2 बताई जा रही है. अभी तक किसी भी तरह के जानमाल की हानि की सूचना नहीं है.
मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कोरोना पाबंदियों को हटाया
मध्यप्रदेश सरकार ने सभी कोरोना पाबंदियों को हटाने का फैसला किया है, जबकि मास्क पहनना अनिवार्य होगा.
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में अबतक 6 गिरफ्तारी
कर्नाटक में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में अबतक 6 की गिरफ्तारी हुई है और 12 लोगों से पूछताछ जारी है. यह जानकारी शिवमोगा के एसपी ने दी.
हिजाब मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू
आज एक बार फिर हिजाब मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हो गयी है. आज सुबह याचिकाकर्ता लड़की के पिता के साथ मारपीट की गयी थी.
संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी यूक्रेन समेत तीन नए देशों को दी मान्यता
संयुक्त राष्ट्र संघ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से यूक्रेन के विभाजन पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद दुनिया के तीन देशों को मान्यता दे दी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए