Live Updates

Breaking News LIVE: यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: रूस पर अमेरिका ने लगाया आर्थिक प्रतिबंध, रूसी शेयरों के गिरे भाव. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन को बताया तानाशाह. कहा- रूस को नहीं करने देंगे मनमानी. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने की रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात

यूक्रेन संकट पर पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात की और उनसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी की मांग की.

यूक्रेन संकट पर 8.30 बजे हाई लेवल मीटिंग करेंगे पीएम मोदी

रूस पर यूक्रेन हमले के सातवें दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात 8.30 बजे एक हाई लेवल मीटिंग करने वाले हैं.

विदेश मंत्रालय की नयी एडवाइजरी जारी, तुरंत खारकीव छोड़ें भारतीय

विदेश मंत्रालय यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए नयी एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय तुरंत खारकीव छोड़ें.

रूस चाहता है विक्टर यानुकोविच बने यूक्रेन के राष्ट्रपति

यूक्रेन की मीडिया के हवाले से आजतक ने यह जानकारी दी है कि रूस चाहता है विक्टर यानुकोविच यूक्रेन के राष्ट्रपति बनें. विक्टर यानुकोविच अभी बेलारूस की राजधानी मिंस्क में हैं.

प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग

दिल्ली के नरेला इलाके स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 22 गाड़ियां.

दम घुटने से चार लोगों की मौत

पुणे के लोनी कालभोर गांव में बड़े हादसे की खबर है. बताया जा रहा है कि एक निजी आवास में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola