Breaking News LIVE: अमित शाह ने दिया आश्वासन आप पर लगे आरोपों की गंभीरता से जांच होगी

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE: पीएम मोदी आज ठाणे और दिवा को जोड़ने वाली रेलवे लाइन का करेंगे उद्घाटन. हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाई कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने कहा- यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका काफी ज्यादा बढ़ गई है. देश-दुनिया के ताजा समाचार के लिए आप हमारे साथ बने रहें.

विज्ञापन

आप पर लगे आरोपों की गंभीरता से जांच होगी

अमित शाह ने चरणजीत सिंह चन्नी को यह आश्वासन दिया है कि आप पर लगे आरोपों की गंभीरता से जांच होगी.

देश की 80 प्रतिशत आबादी को लगा कोरोना का दोनों डोज वैक्सीन

देश की 80 प्रतिशत आबादी को कोरोना का दोनों डोज वैक्सीन लग गया है. यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गयी है.

15-18 साल के दो करोड़ किशोरों को कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लगा

15-18 साल के दो करोड़ किशोरों को कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लग गया है. यह जानकारी आज स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दी.

कर्नाटक हिजाब मामले में हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

कर्नाटक हिजाब मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई फिर शुरू हुई. कर्नाटक सरकार की ओर से उनका पक्ष वकील रख रहे हैं.

राजस्थान में बड़ा हादसा

राजस्थान के सीकर जिले के रानोली थाना क्षेत्र में आज यानी शुक्रवार को एक बस और जीप को टक्कर हो गई. हादसे में जीप में सवार दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि जयपुर सीकर राजमार्ग पर पलसाना रीको के पास एक बस ने आगे चल रही एक जीप को साईड से टक्कर मार दी जिससे जीप में सवार दो स्कूली बच्चे की मौत हो गई.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पंजाब के पटियाला और यूपी के लखनऊ में रैली करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola