बैंक कर्मचारी कर रहे हैं निजीकरण का विरोध, 15 और 16 मार्च को भी बंद रहेंगे बैक
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Mar 2021 9:35 PM
सरकार की इस घोषणा का बैंक कर्मचारी व अधिकारी पुरजोर विरोध करेंगे. सभी सरकारी व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं दो दिन बंद रहेंगे. शाखा बंद रहने से करोड़ों रुपये के चेक क्लियरेंस के इंतजार में फंस जायेंगे. पर लोगों के पास विकल्प के तौर पर ऑनलाइन बैंकिंग सेवा मौजूद रहेगी.
बैंक कर्मचारियों के नौ संगठनों से जुड़ी संस्था, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 15 और 16 मार्च को बैंकों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल ( bank strike) का ऐलान किया. बैंक के लगभग 10 लाख कर्मचारी हड़ताल में रहेंगे . हड़ताल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के खिलाफ किया जा रहा है. इस हड़ताल की वजह से बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे
Also Read: राम मंदिर बनने के बाद दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों को दर्शन करायेगी सरकार, केजरीवाल ने दोहराया अपना वादा
सरकार की इस घोषणा का बैंक कर्मचारी व अधिकारी पुरजोर विरोध करेंगे. सभी सरकारी व क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं दो दिन बंद रहेंगे. शाखा बंद रहने से करोड़ों रुपये के चेक क्लियरेंस के इंतजार में फंस जायेंगे. पर लोगों के पास विकल्प के तौर पर ऑनलाइन बैंकिंग सेवा मौजूद रहेगी.
Also Read: एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंचा रहा है महाराष्ट्र में कोरोना का आंकड़ा, रविवार को 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आये, 50 की मौत
मार्च माह की शुरुआत के साथ ही नए वित्त वर्ष 2021-22 शुरू हो चुकी है. ऐसे में छुट्टियों के कारण बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से अपने कई काम निपटाने में सक्षम हैं. आरबीआई का कहना है कि राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर तैयार करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










