Bank Holidays: सितंबर में 15 दिन खुलेंगे बैंक, जानें आपके शहर में किस दिन बंद रहेंगे Bank

Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Aug 2024 6:37 PM

विज्ञापन

bank holidays

Bank Holidays: सितंबर के महीने में कुल 15 ही बैंक खुलेंगे. 15 दिन छुट्टी रहेगी. अगर अगले महीने आपका भी बैंक में कोई हो तो एक बार लिस्ट चेक कर लें. कहीं उस दिन आपके शहर में बंद बंद तो नहीं है.

विज्ञापन

Bank Holidays: आने वाले रविवार से नया महीना सितंबर शुरू होने वाला है.  पूरे देश में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. बैंक हॉलिडे में शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश के अलावा अलग अलग राज्यों में पर्व त्योहार और छुट्टियां भी शामिल हैं. अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में ही आरबीआई ने सितंबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट (Bank Holidays) जारी कर दी है. आरबीआई की जारी लिस्ट के मुताबिक अगले महीने सितंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.

चेक कर लें बैंक हॉलीडे लिस्ट
ऐसे में अगर आपका भी बैंक में कोई काम पेंडिंग पड़ा है तो बैंक जाने से पहले एक बार हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) जरूर चेक कर लें. कहीं ऐसा न हो कि आप काम के लिए बैंक जाएं और बैंक बंद हो. सितंबर महीने में पहले ही दिन बैंक की छुट्टी है. क्योंकि 1 सितंबर को रविवार पड़ रहा है देशभर के लगभग सभी बैंक बंद रहेंगे. एक नजर डालते हैं बैंक हॉलिडे लिस्ट पर.

1 सितंबर- रविवार ( लगभग सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी)

4 सितंबर- श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि, गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.

7 सितंबर- गणेश चतुर्थी, कई राज्यों में बैंकों में अवकाश रहेगा.

8 सितंबर- रविवार होने के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश.

14 सितंबर- बैंकों में दूसरे शनिवार की छुट्टी

15 सितंबर-  रविवार, बैंकों में अवकाश.

16 सितंबर- बारावफात के मौके पर अधिकतर बैंकों की छुट्टी रहेगी.

17 सितंबर- मिलाद-उन-नबी है गंगटोक और रायपुर में बैंक बंद रहेंगे.

18 सितंबर- पंग-लहब सोल, गंगटोक में बंद रहेंगे बैंक

20 सितंबर-  ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बंद रहेंगे बैंक.

22 सितंबर- रविवार, पूरे देश में बैंकों की छुट्टी

21 सितंबर- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस, कोची और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.

23 सितंबर को महाराजा हरिसिंह जन्मदिवस, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद.

28 सितंबर- चौथा शनिवार, बंद रहेंगे बैंक

29 सितंबर- रविवार, बंद रहेंगे बैंक

बता दें, 15 दिन बैंकों की छुट्टी का मतलब यह नहीं है कि देशभर के बैंक 15 दिन बंद रहेंगे. आरबीआई स्थान विशेष के पर्व त्योहार और खास मौके के लिए यह छुट्टियां जारी करता है. उदाहरण के लिए 23 सितंबर को महाराजा हरिसिंह के जन्मदिवस के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. हालांकि देश के अन्य हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे. 

Also Read: Kal Ka Mausam: 27 से 29 अगस्त तक यूपी में भारी बारिश, 30 से ज्यादा जिलों के लिए IMD का अलर्ट

रणक्षेत्र बना हावड़ा ब्रिज और संतरागाछी, बैरिकेड तोड़ी गई, आंसू गैस के गोले दागे- देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola