ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बनीस ने साबरमती आश्रम का दौरा किया, प्रधानमंत्री मोदी संग देखेंगे IND vs AUS मैच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ वर्ता करेंगे. नौ मार्च को दोनों नेताओं का अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोनों देशों के बीच होने वाले चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच को देखने का कार्यक्रम है.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं. जहां उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे.
अहमदाबाद में भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट मैच का आनंद लेंगे पीएम मोदी और एंथोनी अल्बनीस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री के साथ वर्ता करेंगे. नौ मार्च को दोनों नेताओं का अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में दोनों देशों के बीच होने वाले चौथे क्रिकेट टेस्ट मैच को देखने का कार्यक्रम है.
होली के अवसर पर राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे ऑस्ट्रेलियाई पीएम
अधिकारियों ने बताया आधिकारिक कार्यक्रम के तहत अल्बनीज होली के अवसर पर राजभवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इस मौके पर राजभवन में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत एवं अन्य गणमान्य हस्तियां भी मौजूद होंगी.
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat : Australian Prime Minister Anthony Albanese visited Sabarmati Ashram and paid tribute to Mahatma Gandhi pic.twitter.com/rkTxbW9m16
— ANI (@ANI) March 8, 2023
भारत रवाना होने से पहले अल्बनीज ने यात्रा को ऑस्ट्रेलिया के लिए ‘बहुत बड़ा अवसर’ करार दिया
भारत के अपने पहले आधिकारिक दौरे पर रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि वह उस समय दोनों देशों के बीच के बहुआयामी संबंध को प्रगाढ़ बनाने को लेकर उत्सुक हैं जब व्यापार, सुरक्षा और लोगों के परस्पर संपर्क जैसे क्षेत्रों में असाधारण प्रगति हो रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर अल्बनीज भारत का दौरा कर रहे हैं. अल्बनीज के चार दिवसीय भारत दौरे पर उनके साथ मंत्रियों और व्यवसाय जगत के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है.
भारत ऑस्ट्रेलिया का छठा सबसे बड़ा व्यापारी साझेदार
अल्बनीज ने भारत दौरे को ‘बहुत बड़ा अवसर’ करार देते हुए कहा कि मौजूदा समय में भारत ऑस्ट्रेलिया का छठा सबसे बड़ा व्यापारी साझेदार है, लेकिन भविष्य में इससे कहीं बड़ा हो सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘यह सच है कि आने वाले वर्षों में भारत और इंडोनेशिया दुनिया की तीसरी और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










