अरब सागर में मालवाहक जहाज एमवी रुएन को अगवा करने की कोशिश, भारतीय नौसेना ने ऐसे की त्वरित कार्रवाई

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Dec 2023 1:55 PM

विज्ञापन

भारतीय नौसेना ने कहा है कि इंडियन नेवी ने क्षेत्र में निगरानी करने वाले अपने नौसेना समुद्री गश्ती विमान को एमवी रुएन का पता लगाने और सहायता करने के लिए अदन की खाड़ी में एंटी पाइरेसी गश्ती पर अपने युद्धपोत को भेज दिया है. विमान ने 15 दिसंबर 23 की सुबह अपहृत जहाज के ऊपर से उड़ान भरी.

विज्ञापन

अरब सागर में समुद्री लुटेरों के चंगुल में फंसे माल्टा के जहाज को भारतीय नौसेना रेस्क्यू करने में जुटी है. दरअसल भारतीय नौसेना को 14 दिसंबर को अलर्ट मिला था. इसके बाद नौसेना ने एक्टिव होते हुए अपना युद्धपोत अदान की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज एमवी रुएन की मदद के लिए भेज दिया.  जानकारी के मुताबिक छह अज्ञात लोगों ने जहाज को हाइजैक कर लिया है, जिसमें 18 चालक दल मौजूद हैं. नौसेना ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद नौसेना के त्वरित कार्रवाई की है. फिलहाल नौसेना का ऑपरेशन जारी है.

भारतीय नौसेना कर रही है निगरानी

भारतीय नौसेना ने कहा है कि इंडियन नेवी ने क्षेत्र में निगरानी करने वाले अपने नौसेना समुद्री गश्ती विमान और एमवी रुएन का पता लगाने और सहायता करने के लिए खाड़ी अदन में एंटी पाइरेसी गश्ती पर अपने युद्धपोत को भेज दिया है. विमान ने 15 दिसंबर 23 की सुबह अपहृत जहाज के ऊपर से उड़ान भरी और आईएन विमान लगातार जहाज की गतिविधि की निगरानी कर रहे हैं, जो अब सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है. रतीय नौसेना के युद्धपोत, जिसे समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था, ने 16 दिसंबर 23 के शुरुआती घंटों में एमवी रुएन को भी रोक दिया है.

सोमालिया की ओर बढ़ रहा है जहाज
जिस कार्गो शिप को हाईजैक किया गया है, उस पर माल्टा का झंडा लगा हुआ है.भारतीय नौसेना ने घटना को लेकर कहा है कि स्थिति पर तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय नौसेना ने क्षेत्र में निगरानी करने वाले अपने गश्ती जहाज को एमवी रुएन का पता लगाने और सहायता करने के लिए भेज दिया है. खबर मिल रही है कि एमवी रुएन सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है.

भारतीय नौसेना की स्थिति पर नजर

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि अपहृत जहाज ने यूकेएमटीओ पोर्टल पर 14 दिसंबर को संदेश भेजा था. संदेश में कहा गया था कि 6 अज्ञात लोगों के जहाज पर सवार होने का संकेत मिल रहा है. इसपर भारतीय नौसेना ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए इलाके में निगरानी करने वाले अपने नौसेना समुद्री गश्ती विमान को अपहृत जहाज का पता लगाने के लिए भेज दिया. इसके बाद एमवी रुएन की खोजबीन के लिए अदन की खाड़ी से अपने युद्धपोत को भेज दिया.

Also Read: ‘वादियों के लिए हमेशा खुले रहने चाहिए अदालत के दरवाजे’ विदाई समारोह में बोले सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस कौल

इसी कड़ी में रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान आया कि 15 दिसंबर को अपहृत जहाज के ऊपर से एक जहाज ने उड़ान भरी. इसके बाद आईएन विमान लगातार अपहृत जहाज की निगरानी कर रहे हैं. नौसेना ने कहा है कि जहाज पर सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है. पूरी स्थिति पर भारतीय नौसेना नजर बनाये हुए है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola