बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कांग्रेस का बड़ा आरोप, कहा- यात्रा से डर गये हैं सीएम हिमंता

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 Jan 2024 5:18 PM

विज्ञापन

Biswanath: Congress leader Rahul Gandhi addresses supporters during 'Bharat Jodo Nyay Yatra', in Biswanath district, Assam, Sunday, Jan. 21, 2024. (PTI Photo)(PTI01_21_2024_000144B)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के जमुगुड़ी में हमले की बात सामने आयी है. कांग्रेस का कहना है कि हमला बीजेपी समर्थकों ने किया है. घटना को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी और असम के सीएम हिमंता पर हमला किया है.

विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा  में हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बड़ा बयान सामने आया है. जयराम रमेश ने कहा कि उनकी कार पर बीजेपी के ‘गुंडों ने किया है. बता दें,  असम के सोनितपुर जिले में जमुगुरीघाट में जयराम रमेश के वाहन पर कथित रूप से बीजेपी समर्थकों ने हमला कर दिया. इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ जा रहे मीडियाकर्मियों के साथ उपद्रवियों ने हाथापाई की. वहीं पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी के आगमन से पहले उनके रूट पर बीजेपी के कार्यकर्ता मार्च निकाल रहे थे. इसी दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा की कुछ गाड़ियां उस इलाके से गुजर रही थीं. जिस पर बीजेपी समर्थकों ने हमला कर दिया.

जयराम रमेश ने लगाया बीजेपी पर आरोप
जयराम रमेश ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट किया की सुनीतपुर के जुमुगुरीहाट में मेरे वाहन पर अनियंत्रित बीजेपी समर्थकों की भीड़ ने हमला किया था और विंडशील्ड पर लगे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्टिकर भी फाड़ दिए थे. उन्होंने पानी फेंका और बीजेएनवाई विरोधी नारे लगाये. लेकिन हमने संयम बनाए रखा, गुंडों को हाथ हिलाया और तेजी से आगे बढ़ गए. ये निस्संदेह असम के सीएम हैं.

सुप्रिया श्रीनेत ने भी बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार
वहीं, घटना को लेकर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कहा कि आज जब हमारा काफिला असम में रैली स्थल की और जा रहा था तब जुमगुरीहाट में हिमंता बिस्वा सरमा के गुंडों ने कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के कैमरामैन और अन्य सदस्यों पर हमला किया, जिनमें 2 महिलाएं भी थीं. उन्होंने कहा कि इन गुंडों ने महासचिव जयराम रमेश की भी गाड़ी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर फाड़ा और पानी फेंका. श्रीनेत ने असम के सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा कि हिमंता, ‘यह गीदड़ हरकतें करनी और करवानी छोड़ दो – राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को तुम और तुम्हारे गुंडे नहीं रोक सकते’.

कांग्रेस ने इस हमले का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ा है. पार्टी का कहना है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा से डरकर बीजेपी के गुंडे हमला कर रहे है. कांग्रेस ने घटना से संबंधित कुछ वीडियो फुटेज भी जारी किए हैं. साथ ही दावा किया है कि हमला बीजेपी सरकार के सहयोग से किया गया. कांग्रेस ने कहा कि असम के सीएम की घबराहट साफ झलक रही है. वहीं. घटना को लेकर असम की सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि पुलिस को निर्देश दिए कि इस मामले को दर्ज करें और आरोपों की जांच करें.

Also Read: ‘BJP से लड़ो राम से नहीं…’, कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- निमंत्रण ठुकराने का मतलब सभ्यता का अपमान

गौरतलब है कि राहुल गांधी के भारत जोडो न्याय यात्रा का आज चौथा दिन है. कांग्रेस की यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज रविवार को असम के राजगढ़ से अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी के लिए रवाना हुई. हालांकि यात्रा फिलहाल अरुणाचल प्रदेश में है और रविवार को फिर से असम में दाखिल होगी. बता दें, यह यात्रा 67 दिन में 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरते हुए 20 या 21 मार्च को मुंबई में खत्म होगी.
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola