ePaper
Live Updates

Assembly Election Result : बंगाल में हारने के बाद बाबुल सुप्रियो का सोशल मीडिया पोस्ट, 'जनता ने क्रूर महिला को वोट दिया'

Updated at : 03 May 2021 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
Assembly Election Result : बंगाल में हारने के बाद बाबुल सुप्रियो का सोशल मीडिया पोस्ट, 'जनता ने क्रूर महिला को वोट दिया'

West Bengal /Tamil Nadu /Assam/ Kerala /Puducherry Assembly Election Result 2021 LIVE Updates : देश के 4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश में मार्च और अप्रैल के महीने में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे. वोटों की गिनती जारी है. चुनाव परिणाम के बाद बंगाल में टीएमसी की सरकार बनती नजर आ रही है. वहीं असम में भाजपा की वापसी होने के आसार हैं. मतगणना से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
8:44 AM. 3 May 218:44 AM. 3 May

बंगाल में हारने के बाद बाबुल सुप्रियो का सोशल मीडिया पोस्ट, ‘जनता ने क्रूर महिला को वोट दिया’

बाबुल सुप्रियो ने बाद में यह पोस्ट हटा दी. हालांकि इस फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया है और उनपर तंज कसते हुए कहा कि आगे कोशिश करिए और रोने वाले बच्चे …

8:44 AM. 3 May 218:44 AM. 3 May

तमिलनाडु  में भाजपा की वनती श्रीनिवासन ने एमएनएम के संस्थापक कमल हासन को हराया

तमिलनाडु : भाजपा की वनती श्रीनिवासन ने कोयंबटूर दक्षिण सीट से एमएनएम के संस्थापक कमल हासन को 1728 मतों से हराया.

10:37 PM. 2 May 2110:37 PM. 2 May

पीएम मोदी ने पुदुचेरी की जनता का आभार जताया

पीएम मोदी ने पुदुचेरी की जनता को धन्यवाद दिया कि उनलोगों ने एनडीए को आशीर्वाद दिया है. हम लोगों की सेवा करने और सपने को पूरा करने के लिए तैयार हैं. हम सुशासन के विस्तृत मुद्दे पर काम करेंगे.

10:37 PM. 2 May 2110:37 PM. 2 May

सोनिया गांधी ने ममता और स्टालिन को को दी जीत की बधाई

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पश्चिम बंगाल में जीत पर ममता बनर्जी और तमिलनाडु में जीत पर एमके स्टालिन को बधाई दी है.

10:37 PM. 2 May 2110:37 PM. 2 May

प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी को दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत पर ममता बनर्जी का बधाई दी है. उन्होंने कहा कि बंगाल में टीएमसी की जीत पर ममता दीदी को बधाई. केंद्र सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और कोरोना महामारी को दूर करने के लिए बंगाल सरकार को हर संभव समर्थन जारी रखेगी.

10:37 PM. 2 May 2110:37 PM. 2 May

जनादेश स्वीकार्य, आत्मविश्लेषण करेंगे और गलतियां सुधारेंगे : कांग्रेस

विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने कहा है कि वह जनादेश को स्वीकार करती है तथा वह इसका विश्लेषण करेगी और गलतियां सुधारेगी. मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात पर जोर भी दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही एकमात्र मजबूत विकल्प है. बता दें कि कांग्रेस असम और केरल में सत्ता में वापसी करने में विफल रही, जहां वह मुख्य विपक्षी दल थी. पश्चिम बंगाल में उसका सफाया हो गया तो पुडुचेरी में भी उसे हार मिली है. तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन जीत की ओर बढ़ रहा है. इसमें कांग्रेस भी शामिल है.

10:37 PM. 2 May 2110:37 PM. 2 May

हम जीते जरूर हैं, लेकिन यह खुशी मनाने का समय नहीं है : केरल सीएम

केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा कि केरल की जनता ने एलडीएफ के पक्ष में फैसला दिया है. लेकिन यह खुशी मनाने का समय नहीं है, क्योंकि राज्य में कोरोना का प्रसार है. उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने जीत का दावा किया था. यहां तक के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और कई मुख्यमंत्री भी प्रचार के लिए केरल आए थे.

10:37 PM. 2 May 2110:37 PM. 2 May

टीएमसी के गुंडे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं : संबीत पात्रा

भाजपा के प्रवक्ता संबीत पात्रा ने आरोप लगाया है कि जैसे-जैसे बंगाल के नतीजे सामने आते जा रहे हैं, टीएमसी के गुंडे भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके घरों पर हमला बोल रहे हैं. आरामबाग, बेलाघाट, शिवपुर, दुर्गापुर, उत्तर बर्धमान आदि जगहों से सूचनाएं मिल रही हैं.

10:37 PM. 2 May 2110:37 PM. 2 May

अजेय नहीं हैं मोदी-शाह, उन्हें भी हराया जा सकता है : शिवसेना

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि ममता बनर्जी ने यह स्पष्ट संदेश दि दिया है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह अजेय नहीं हैं. उन्हें भी हराया जा सकता है.

10:37 PM. 2 May 2110:37 PM. 2 May

असम में जीत की खुशी में मिठाई बांट रहे हें भाजपा कार्यकर्ता

असम में जीत की ओर बढ़ रही भाजपा के कार्यकर्ता खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिला रहे हैं. यहां भाजपा 57 सीटों पर आगे चल रही है.

10:37 PM. 2 May 2110:37 PM. 2 May

डीएमके चीफ एमके स्टालिन ने कार्यकर्ताओं से कहा- घर के अंदर रहें, बाहर जश्न न मनाएं

तमिलनाडु में जीत की ओर आगे बढ़ रही डीएमके के सुप्रीमो एमके स्टालिन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से घर के अंदर उत्सव मनाने का आग्रह किया है. भीड़ नहीं लगाने की अपील की है. कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

पुडुचेरी से आया परिणाम

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस ने एक-एक सीट जीत ली है.

Assembly Election Result : बंगाल में हारने के बाद बाबुल सुप्रियो का सोशल मीडिया पोस्ट, 'जनता ने क्रूर महिला को वोट दिया'
2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

विजय उत्सव पर तत्काल रोक

चुनाव आयोग ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को विजय उत्सव पर तत्काल रोक लगाने के लिए पत्र लिखने का काम किया है. चुनाव आयोग ने निर्देश दिए हैं कि जिम्मेदार SHO और अन्य अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ आपराधिक और अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए.

Assembly Election Result : बंगाल में हारने के बाद बाबुल सुप्रियो का सोशल मीडिया पोस्ट, 'जनता ने क्रूर महिला को वोट दिया'
2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

हेमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट से आगे

असम : भारतीय जनता पार्टी के नेता हेमंता बिस्वा सरमा जलुकबारी सीट से आगे चल रहे हैं.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर अमित शाह पर तंज कसा

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर अमित शाह पर तंज कसा है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

टीएमसी समर्थक मना रहे हैं जश्न

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझान के बाद कोलकाता में टीएमसी समर्थक जश्न मनाते नजर आ रहे हैं.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

टीएमसी 200 के पास

बंगाल में टीएमसी की बढ़त लगातार बढ़ती नजर आ रही है, सवा बारह बजे तक टीएमसी 200 के पास पहुंच गई है. जबकि बीजेपी 100 के नीचे ही है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

शुभेंदु अधिकारी छठे राउंड में भी लगभग 7 हजार वोटों से ममता बनर्जी से आगे

बंगाल के नंदीग्राम के ताजा रुझान पर नजर डालें तो यह ममता बनर्जी की बेचैनी बढ़ा रही है. यहां से टीएमसी छोड बीजेपी में शामिल होने वाले शुभेंदु अधिकारी छठे राउंड में भी लगभग 7 हजार वोटों से ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

पुडुचेरी में बीजेपी+ 10 सीटों पर आगे 

पुडुचेरी की बात करें तो यहां बीजेपी+ 10 सीटों पर और कांग्रेस+ 3 सीटों पर आगे चल रही है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

आजसू पार्टी को बंगाल की एक विधानसभा सीट पर बढ़त

झारखंड की आजसू पार्टी को बंगाल की एक विधानसभा सीट पर बढ़त मिलती नजर आ रही है. सुदेश महतो की पार्टी के उम्मीदवार पुरुलिया के बाघमुंडी विधानसभा सीट पर भाजपा के सहयोग से चुनाव लड़ रहे हैं.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

बंगाल में टीएमसी बड़ी जीत की ओर

बंगाल में टीएमसी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. सवा ग्यारह बजे टीएमसी 187 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

मेट्रोमैन आगे

केरल में बीजेपी को कोई खास कामयाबी नहीं मिलती नजर आ रही है लेकिन उसके पलक्‍कड़ से उम्‍मीदवार और मेट्रोमैन नाम से मशहूर ई श्रीधरन बढ़त बनाए हुए हैं.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

डीएमके गठबंधन को बड़ी बढत

तमिलनाडु की बात करें तो यहां डीएमके गठबंधन को बड़ी जीत मिलती नजर आ रही है. अभी तक डीएमके 146 सीटों पर आगे है, जबकि AIADMK 83 सीटों पर ही पहुंच पाई है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

टीएमसी 171 सीटों पर आगे

बंगाल में अभी टीएमसी 171 सीटों पर आगे है, जबकि बीजेपी को 110 सीटें मिलती दिख रही हैं.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

असम में बीजेपी की वापसी

असम में बीजेपी की एक बार फिर सत्ता में वापसी के आसार नजर आ रहे हैं. अभी तक के रुझान के अनुसार यहां एनडीए को बहुमत मिल गया है. एनडीए 71 सीटों तक पहुंच गई है, जबकि कांग्रेस गंठबंधन 38 सीटों पर आगे है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

ममता बनर्जी काफी देर से शुभेंदु अधिकारी से पीछे

पश्चिम बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम में प्रदेश की मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी काफी देर से शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं. आपको बता दें कि यहां 17 राउंड की गिनती होगी.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

सत्ताधारी एलडीएफ बहुमत की ओर

केरल के रुझानों की मानें तो अब सत्ताधारी एलडीएफ बहुमत की ओर बढ़ चुकी है. अभी तक LDF 66, UDF 26 सीटों पर आगे है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

बंगाल में कांटे की टक्कर 

बंगाल साढे नौ बजे तक 216 सीटों के शुरुआत रुझान आ गए हैं. इसमें से टीएमसी 107 और बीजेपी 105 सीटों पर आगे है. जबकि 2 पर लेफ्ट और दो पर अन्य आगे है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

तमिलनाडु में एआईएडीएमके पीछे 

तमिलनाडु की 50 सीटों के शुरुआती रुझाने आ चुके हैं. इन सीटों में 38 पर डीएमके और 12 पर एआईएडीएमके आगे है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

नंदीग्राम सीट से शुभेंदु अधिकारी आगे

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट से बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी अभी आगे हो चुके हैं. यहां टीएमसी प्रत्याशी ममता बनर्जी पिछड़ चुकीं हैं.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

बंगाल में 143 सीटों के रुझान आ चुके हैं

सुबह 9 बजे तक के रुझान पर नजर डालें तो बंगाल में 143 सीटों के रुझान आ चुके हैं. टीएमसी अभी तक 79 और बीजेपी 64 सीटों पर आगे चल रही है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

बंगाल में टीएमसी आगे

रुझान पर नजर डालें तो 79 सीटों पर टीएमसी और 66 सीटों पर बीजेपी आगे है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

पुडुचेरी में भी वोटों की गिनती जारी

पुडुचेरी में भी वोटों की गिनती जारी है. यहां बीजेपी 5 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

पश्चिम बंगाल में 100 सीटों के रुझान

पश्चिम बंगाल में 100 सीटों के रुझान आ चुके हैं, अभी तक टीएमसी के खाते में 53 और बीजेपी के खाते में 47 सीटें आई हैं. आपको बता दें कि ये अभी शुरुआती रुझान ही हैं.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

लेफ्ट 3 सीटों पर आगे

केरल से भी शुरुआती रुझान आने शुरू हो गये हैं. यहां सत्ताधारी लेफ्ट 3 सीटों पर आगे चल रहा है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

तमिलनाडु में तीन सीटों पर डीएमके आगे

सुबह 8.15 तक तमिलनाडु में तीन सीटों पर डीएमके आगे निकलती नजर आ रही है. बंगाल में 12 सीटों पर टीएमसी और 9 सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

तीन सीटों पर बीजेपी आगे

बंगाल के शुरुआती रुझानों में टीएमसी 6 बीजेपी 3 पर आगे चल रही है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार टीएसी मुर्शिदाबाद में आगे चल रही है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

बंगाल में BJP आगे, असम में कांटे की टक्कर

पांचों राज्यों में वोटों की गिनती शुरू होने के कुछ देर बाद ही रुझानों का आना शुरू हो चुका है. बीजेपी बंगाल में बढ़त बनाती नजर आ रही है. वहीं असम में कांटे की टक्कर है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

वोटों की गिनती शुरू

बंगाल-असम समेत पांच राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. कुछ देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

ओमन चांडी ने मतगणना के पहले पुथुपल्ली चर्च में प्रार्थना की

केरल : कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम ओमन चांडी ने मतगणना के पहले पुथुपल्ली चर्च में प्रार्थना की.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट सुबह से ही मतगणना केंद्र पहुंचते नजर आये. कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के बगैर पुलिस और प्रशासन ने किसी को मतगणना केंद्र में दाखिल होने की अनुमति नहीं दी.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

असम में मतगणना के त्रिस्तरीय इंतजाम

असम में 331 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के त्रिस्तरीय इतंजाम प्रशासन की ओर से किया गया है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

स्ट्रांग रूम खुला 

केरल : मतगणना थोडी देर में शुरू होगी. इससे पहले तिरुवनंतपुरम में स्ट्रांग रूम खोला जा रहा है.

2:16 PM. 2 May 212:16 PM. 2 May

8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी में सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन किया जा रहा है.

7:16 AM. 2 May 217:16 AM. 2 May

पांच राज्यों में कुल 2,364 मतदान केंद्र

पांचों राज्यों में मतदान की गिनती कुछ देर में शुरू होने वाली है. खबरों की मानें तो पांच राज्यों में कुल 2,364 मतदान केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें बंगाल में 1113, केरल में 633, असम में 331, तमिलनाडु में 256 और पुडुचेरी में 31 केंद्रों पर गिनती अब से थोडी देर बाद शुरू हो जाएगी.

7:16 AM. 2 May 217:16 AM. 2 May

लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन के बीच टक्कर

केरल में इस बार लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन के बीच टक्कर है. कई एग्जिट पोल के नजीजों के अनुसार लेफ्ट को फिर से जीत यहां मिल सकती है.

7:16 AM. 2 May 217:16 AM. 2 May

बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती आठ बजे शुरू होगी. इस बार बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर है.

7:16 AM. 2 May 217:16 AM. 2 May

केरल विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती आठ बजे से

केरल विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू हो जाएगी. काउंटिंग से पहले Kannur के एक काउंटिंग सेंटर का नजारा आप भी देखें.

7:16 AM. 2 May 217:16 AM. 2 May

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती आठ बजे से

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू हो जाएगी. काउंटिंग से पहले Lawspet के एक काउंटिंग सेंटर का नजारा आप भी देखें.

7:16 AM. 2 May 217:16 AM. 2 May

वोटों की गिनती आठ बजे से

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती आठ बजे से शुरू हो जाएगी. इस बीच सारी तैयारियां कर ली गई हैं. काउंटिंग से पहले चेन्नई के एक काउंटिंग सेंटर का नजारा आप भी देखें.

6:51 AM. 2 May 216:51 AM. 2 May

बंगाल में 8 चरणों में हुआ मतदान

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण की वोटिंग हुई, 1 अप्रैल को दूसरे, 6 अप्रैल को तीसरे, 10 अप्रैल को चौथे, 17 अप्रैल को पांचवें, 22 अप्रैल को छठे, 26 अप्रैल को सातवें और 29 अप्रैल को आठवें एवं अंतिम चरण का चुनाव हुआ.

6:51 AM. 2 May 216:51 AM. 2 May

तमिलनाडु में 71.43 फीसदी वोटिंग

आपको बता दें कि तमिलनाडु में एक ही चरण में छह अप्रैल को मतदान कराए गए थे. सूबे में 71.43 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है. जिलेवार मतदन प्रतिशत की बात करें तो करूर जिले में सबसे ज्यादा 83.92 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, वहीं चेन्नई में सबसे कम 55.28 फीसदी वोटिंग लोगों के द्वारा की गई.

6:51 AM. 2 May 216:51 AM. 2 May

असम में 77 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया

असम की बात करें तो यहां विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 47 सीटों के लिए हुए मतदान के लिए कुल पंजीकृत करीब 81.09 लाख मतदाताओं में से करीब 77 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं दूसरे चरण में 77.21 प्रतिशत मतदान हुआ. असम विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में 40 सीटों पर करीब 82.33 प्रतिशत मतदान हुआ. असम में पहला मतदान 27 मार्च, दूसरा मतदान एक अप्रैल और तीसरा मतदान छह अप्रैल को किया गया. वर्तमान में असम में भाजपा की सरकार है और यहां कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जमकर रैलियां कीं. वहीं पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खूब जनसभाएं कीं.

6:51 AM. 2 May 216:51 AM. 2 May

केरल में 73.58 फीसदी वोटिंग

केरल में 140 विधानसभा सीटों पर मतदान तमिलनाडु की तरह एक ही चरण में करवाया गया. यहां 73.58 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. सूबे में कुल 2.74 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. यहां चर्चा कर दें कि केरल में भाजपा की सरकार लाने के लिए पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जमकर रैली करने का काम किया. वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी के तौर पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भी यहां सक्रियता नजर आई.

6:51 AM. 2 May 216:51 AM. 2 May

पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान

पुडुचेरी की बात करें तो यहां एक ही चरण में मतदान करवाया गया. सूबे में 81.64 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सरकार के अल्पमत में आने के बाद यहां विधानसभा चुनाव कराने का काम किया गया है.

6:51 AM. 2 May 216:51 AM. 2 May

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola