असम में 8,970 करोड़ रुपये की हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी, नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
असम में हाईवे परियोजना को कैबिनेट ने किया मंजूर (फोटो : AI)
केंद्रीय कैबिनेट ने असम में बाइहाटा चारियाली से तेजपुर तक 135 किलोमीटर लंबे फोर-लेन NH-15 हाईवे परियोजना को मंजूरी दे दी है. करीब 8,970 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 15 बड़े पुल, 30 छोटे पुल, 19 फ्लाईओवर और पांच बाईपास बनाए जाएंगे. भविष्य में यह सड़क ब्रह्मपुत्र टनल से भी जुड़ेगी, जिससे अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.
Assam Highway Project : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को असम में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 (NH-15) के बाइहाटा चारियाली से तेजपुर तक 135 किलोमीटर लंबे फोर-लेन हाईवे परियोजना को मंजूरी दे दी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 8,970 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.
नॉर्थ-ईस्ट की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह सड़क ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित NH-15 का हिस्सा है और अरुणाचल प्रदेश तथा नागालैंड की ओर जाने वाले क्षेत्रों के लिए अहम संपर्क मार्ग का काम करेगी. उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूर्वोत्तर में सड़क संपर्क को नई मजबूती देगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.
15 बड़े पुल और 19 फ्लाईओवर बनेंगे
केंद्रीय मंत्री के अनुसार, यह परियोजना तकनीकी रूप से काफी जटिल है. इसके तहत 15 बड़े पुल, लगभग 30 छोटे पुल, 19 फ्लाईओवर और पांच स्थानों पर बाईपास बनाए जाएंगे. इससे यात्रा का समय कम होगा और यातायात भी अधिक सुगम हो सकेगा.
ब्रह्मपुत्र टनल से भी जुड़ेगा हाईवे
वैष्णव ने बताया कि भविष्य में यह हाईवे प्रस्तावित ब्रह्मपुत्र टनल से भी जुड़ेगा. इससे पूर्वोत्तर राज्यों के बीच संपर्क और बेहतर होगा तथा रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से इस परियोजना का महत्व और बढ़ जाएगा. सरकार का मानना है कि यह परियोजना क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और आवागमन को नई रफ्तार देगी.
Also read : कोच्चि जा रही फ्लाइट में यात्री ने की इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश, अन्य यात्रियों को भी धमकाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए