ePaper

Assam Next CM : असम का अगला मुख्यमंत्री कौन ? भाजपा कर रही है माथापच्ची, दिल्ली रवाना हुए सर्बानंद और हिमंत

Updated at : 08 May 2021 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
Assam Next CM  : असम का अगला मुख्यमंत्री कौन ? भाजपा कर रही है माथापच्ची, दिल्ली रवाना हुए सर्बानंद और हिमंत

Assam Next CM : असम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं. इसी बीच भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने असम में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर चर्चा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया है. दोनों नेता आज सुबह चार्टर्ड फ्लाइट से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए.

विज्ञापन
  • सर्वानंद सोनोवाल, हिमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया गया

  • चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए सर्बानंद और हिमंत

  • विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली

असम का अगला मुख्यमंत्री (Assam Next CM) कौन होगा ? इस सवाल का जवाब सभी जानना चाहते हैं. इसी बीच भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने असम में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर चर्चा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया है. दोनों नेता आज सुबह चार्टर्ड फ्लाइट से राजधानी दिल्ली के लिए रवाना हुए.

यहां चर्चा कर दें कि असम में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को जीत मिली है. सूत्रों की मानें तो सोनोवाल और सरमा की बैठक शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के महासचिव बी एल संतोष और अन्य नेताओं के साथ होने वाली है. फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे या नहीं…

असम भाजपा के प्रवक्ता रूपम गोस्वामी ने पहले ही जानकारी दी थी कि सोनोवाल और सरमा अगली सरकार के गठन पर चर्चा के लिए शनिवार को नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. गौर हो कि मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में मंथन जारी है और इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली में एक अहम बैठक होने वाली है, जिसमें मुख्यमंत्री पर सस्पेंस खत्म होने के आसार हैं.

Also Read: Congress Meeting/Sonia Gandhi : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन से सोनिया गांधी नाराज, कहा- इस हार से हमें…

जल्द मिलेगा असम को नया मुख्यमंत्री : दरअसल, इस बार के असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से न तो मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में सर्बानंद सोनोवाल का नाम का ऐलान किया था और न ही हिमंत बिस्वा सरमा के नाम को सामने लाया गया था. लेकिन दोनों ही नाम मुख्यमंत्री की रेस में हैं. खबरों की मानें तो एक दो दिन में असम के अगले मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी कर लेगी.

2016 में क्या हुआ : यदि आपको याद हो तो 2016 में बिस्वा सरमा ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा पर भरोसा जताया था. उस वक्त भी उन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर देखा जा रहा था. लेकिन 2016 में जीत का परचम फहराने के बाद भाजपा ने सोनोवाल को मुख्यमंत्री के पद पर काबिज किया.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola